{"_id":"56eda1814f1c1bd3618b505b","slug":"broaken-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"घंटी बजी तो डाक्टर ने मरीज का मोबाइल तोड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घंटी बजी तो डाक्टर ने मरीज का मोबाइल तोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sun, 20 Mar 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल तोड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीजों के साथ बदसलूकी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सख्ती ने बाद भी डाक्टरों के व्यवहार में कोई सुधार नहीं हो रहा है।
राउंड के दौरान तीमारदार के मोबाइल की घंटी क्या बज गई सर्जन ने उसका मोबाइल फोन ही छीन कर पटक दिया, जिससे मोबाइल टूट गया। घटना गुस्साए परिजनों की सर्जन से जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस ने परिजनों को शांत कर मामले को रफा-दफा कराया। हालांकि सीएमएस ने मोबाइल तोड़ने की बात से इंकार किया है।
जिला अस्पताल में मरीजों के साथ मधुर व्यवहार के निर्देशों और मंडलायुक्त के फटकार के बाद भी हालात सुधरते नहीं दिख रहे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल की एक महिला चिकित्सक की ओर से मरीज के साथ बदसलूकी करने का मामला सामने आया। शाहबाद क्षेत्र के खरसौल गांव निवासी अतीक को उपचार के लिए जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती किया गया है।
परिजनों का आरोप है कि शनिवार दोपहर सर्जन डा. चारू ढल वार्ड में राउंड पर आईं थीं। इस दौरान अतीक की पत्नी सीमा का मोबाइल फोन बज उठा। आरोप है कि घंटी बजने पर से डा. चारू ढल बिफर पड़ीं और सीमा के हाथ से मोबाइल छीनकर फेंक दिया। इससे मोबाइल टूट गया। डा. चारू ढल के व्यवहार से परिजनों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस भी वार्ड में पहुंच गई और बमुश्किल परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। परिजनों ने सीएमओ से भी शिकायत की, सीएमओ ने लिखित शिकायत देने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। बाद में समझौता हो गया। सीएमएस डा. आरके ढल ने डाक्टर की ओर से मोबाइल फेंकने से इंकार किया है।