{"_id":"619698e9b8d65a177c2259cd","slug":"bridge-will-construct-on-ghogha-river-rampur-news-mbd4098884138","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूघा नदी पर छह करोड़ से बनेगा चौड़ा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घूघा नदी पर छह करोड़ से बनेगा चौड़ा पुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। मसवासी क्षेत्र स्थित घूघा नदी पर नए पुल का निर्माण कराया जाएगा। छह करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल से रामपुर के साथ ही उत्तराखंड के लोगों को भी आवागमन में आसानी होगी। साथ ही आए दिन होने वाले हादसों से भी निजात मिल जाएगी। यह पुल 12 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। शासन ने इसे मंजूरी दे दी है।
घूघा नदी पर नवाबों के जमाने में पुल का निर्माण कराया गया था। तब आबादी के हिसाब से पुल की चौड़ाई ठीक थी। यह पुल 5.5 मीटर चौड़ा बनाया गया था। लेकिन, आबादी का विस्तार होने के बाद वर्तमान में यह पुल काफी संकरा हो गया है। स्थिति यह है कि पुल से आमने सामने से चार पहिया वाहन या ट्रक आ जाएं, तो वह एक साथ नहीं गुजर सकते। ऐसे में कई बार पुल पर जाम भी लग जाता है। इसके अलावा पुल की चौड़ाई कम होने की वजह से अक्सर हादसे भी होते रहते हैं। लिहाजा, क्षेत्रवासी काफी समय से पुराने पुल के स्थान पर नए और चौड़े पुल के निर्माण की मांग कर रहे थे।
समस्या को देखते हुए लोक निर्माण विभाग की ओर से नए पुल का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया। शासन ने पुल को स्वीकृति दे दी है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसके वर्मा ने बताया कि घूघा नदी पर नए पुल के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। नया पुल 12 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। यह पुल छह करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। लेकिन, इसके लिए पुराने पुल को तोड़ा नहीं जाएगा। वहीं, दूसरे स्थान पर नए पुल का निर्माण कराया जाएगा। नया पुल बनने के बाद पुराने पुल को बंद कर दिया जाएगा।