फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   breake on installment of pm housing scheeme

प्रधानमंत्री आवास योजना के ढाई हजार लाभार्थियों की फंसी दूसरी और तीसरी किश्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
breake on installment of pm housing scheeme
रामपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के ढाई हजार लाभार्थियों की दूसरी और तीसरी किस्त फंस गई है। विभागीय अफसर बताते हैं कि फंड न होने की वजह से ये किस्तें जारी नहीं हो सकी हैं। हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी कुछ दिनों में किस्त जारी हो सकती है। किस्त न मिलने की वजह से लोगों के मकान अधूरे पड़े हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से गरीबों को आवास दिलाने की मंशा से प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की गई है। जिसमें शहरी आवासों का निर्माण डूडा की देखरेख में होता है। इसके तहत गरीबों को अपने आवास बनाने के लिए तीन किस्तों में ढाई-ढाई लाख रुपये मिलते हैं। पहली किस्त पचास हजार रुपये, जबकि दूसरी किस्त डेढ़ लाख रुपये की होती है। तीसरी किस्त के रूप में पचास हजार रुपये दिए जाते हैं। तीनों किस्तें निर्माण स्थिति के बाद जारी की जाती हैं। रामपुर की बात की जाए तो ढाई हजार से अधिक लाभार्थियों की दूसरी और तीसरी किस्त जारी नहीं हो सकी है। जिस कारण लोगों के मकान अधूरे पड़े हैं। परियोजना अधिकारी नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) राजेश कुमार ने बताया कि करीब छह सौ लाभार्थियों की दूसरी किस्त और दो हजार लोगों की तीसरी किस्त अभी जाना शेष है। इसकी वजह यह है कि योजना के तहत बजट का आवंटन नहीं हो रहा है। उम्मीद है कि आगामी कुछ दिनों में ये किस्तें जारी हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed