{"_id":"fa0ffb8febe6e48e0038582c53b5ae98","slug":"bramhan-sabha-news-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदाधिकारी को निकाले जाने के बाद जिला ब्राह्मण सभा में गुटबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदाधिकारी को निकाले जाने के बाद जिला ब्राह्मण सभा में गुटबाजी
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sun, 18 Oct 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला ब्राह्मण सभा में पंजीकरण के बाद संगठन में बदलाव को लेकर संगठन दो गुटों में बंट गया है। एक पदाधिकारी को निकाले जाने के बाद संगठन में दो गुट बन गए हैं। रविवार को दोनों गुटों ने बैठक कर प्रेस नोट जारी किया। हालांकि जिला ब्राह्मण सभा के प्रांतीय संरक्षक और जिलाध्यक्ष पंडित रामभरोसे लाल शर्मा ने संगठन का पंजीकरण उनकी कार्यकारिणी की ओर से कराए जाने की बात कही है।
संरक्षक मंडल की सूची जारी कर दी है। दूसरे गुट ने कार्यकारिणी गठन के लिए 25 अक्तूबर को बैठक करने का एलान किया है। जिला ब्राह्मण सभा में कुछ दिनों से चल रही थी। अब दोनों ही गुट संगठन के नाम पर दावा करते हुए अपनी-अपनी कार्यकारिणी गठन की बात कह रहे हैं। अलग हुए गुट ने रविवार को चंद्रसेन की धर्मशाला में बैठक की।
इसमें पंडित सुभाष चंद्र शर्मा ने कहा कि पंडित रामभरोसे लाल शर्मा की ओर से पदाधिकारियों के गठन का निर्णय स्वत: लिया गया है, जोकि अमान्य है। इसलिए कार्यकारिणी के पुन: गठन के लिए 25 अक्तूबर को बैठक की जाएगी। वहीं, संगठन के प्रांतीय संरक्षक और जिलाध्यक्ष पंडित रामभरोसे लाल शर्मा ने नए संरक्षक मंडल की घोषणा करते हुए 15 दिन में नई कार्यकारिणी गठन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
पंडित रामभरोसे लाल शर्मा का कहना है कि अलग हुए पदाधिकारियों में एक पदाधिकारी ने संगठन की मर्यादा को भंग कर अन्य पदाधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार किया था। इस पर उन्हें हटाया गया। साथ ही कहा कि जिला ब्राह्मण सभा नाम से उनके और संरक्षक मंडल की ओर से पंजीकरण कराया जा चुका है।
रविवार को नए संरक्षक मंडल का गठन कर कार्यकारिणी गठन के निर्देश दिए हैं। नए संरक्षक मंडल में डा. राधेश्याम वासंतेय, डा. राजाबाबू शर्मा, डा. रघुवीर शरण शर्मा, डा. राजमणि शुक्ला, सरोजनी शर्मा, जागेश्वर दयाल दीक्षित, राकेश कुमार मिश्रा, अनिल वशिष्ठ, शिवचरन लाल शर्मा, राजीव मिश्रा, राम सुमरिन पाराशरी को शामिल किया गया है।