फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   blood component seprator unit will start soon

एक सप्ताह में शुरू होगी ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
blood component seprator unit will  start soon
रामपुर। जिला अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट सेंपरेटर यूनिट का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इसके बाद जिला अस्पताल में एक सप्ताह के अंदर एक यूनिट ब्लड से चार तत्व को अलग-अलग किया जाएगा। जिसके लिए जर्मनी की मशीनें और उपकरण लगाए जाएंगे। कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट के लिए ब्लड बैंक के पास भवन निर्माण का काम पूरा हो गया है। यूनिट शुरू होने के बाद एक यूनिट ब्लड चार लोगों की जिंदगी बचाने का काम करेगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में अब तक एक यूनिट ब्लड लिए जाने पर उसका लाभ एक मरीज को ही मिल पाता है। अब एक यूनिट ब्लड को चार पार्ट में अलग-अलग बनाया जाएगा। इसके बाद एक यूनिट ब्लड का लाभ चार लोगों को दिया जा सकेगा। इसके बाद जरूरतमंदों को ब्लड के जरूरी तत्व ही दिए जाएंगे। ब्लडबैंक में ब्लड से तत्व अलग-अलग करने की सुविधा नहीं होने से दिक्कतें आती थीं। ब्लड बैंक में ब्लड कंपोनेंट सेप्रेशन यूनिट में ब्लड से चार अलग-अलग तत्व निकालने का काम किया जा सकेगा। इसके बाद जिस जरूरतमंद को ब्लड के चार तत्वों में से जिस तत्व की जरूरत होगी उसे वही तत्व दिया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. एच के मित्रा ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर काफी गंभीर है। जनपदवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए जिला अस्पताल को आधुनिक संसाधनों से लैस किया गया है। ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि यह यूनिट लगने पर रक्त से प्लाज्मा, आरबीसी, प्लेट लेट्स व ब्लड फैक्टर अलग-अलग निकाला जाएगा। आवश्यकता के अनुसार रक्त से प्लाज्मा, आरबीसी, प्लेट लेट्स व ब्लड फैक्टर निकाल कर मरीजों को उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed