फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   blame of change religion on young

नेपाली युवती के धर्म परिवर्तन के शक में युवक को दबोचकर पुलिस को सौँपा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
blame of change religion on young
मिलक (रामपुर)। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने एक युवक को नेपाली हिंदू युवती के साथ पकड़ लिया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि युवक द्वारा युवती का धर्म परिवर्तन का प्रयास करने के लिहाज से उसका फर्जी आधार कार्ड बनवा रहा था। इसके लिए युवक ने एक रिश्तेदार की मदद से संबंधित ग्राम प्रधान से प्रमाणपत्र लेकर मुहर लगवा ली। हालांकि ग्राम प्रधान का कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी ही नहीं थी मुहर क्यों लगवाई जा रही है। उन्हें गुमराह कर उनसे मुहर लगवाई गई। युवक को विहिप कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सौंप दिया है। युवक पुलिस की हिरासत में है और पुलिस ने युवती के परिजनों को बुलाया है।
विज्ञापन

नगर स्थित एक जनसेवा केंद्र पर तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पहुंचा और केंद्र संचालक से युवती के आधार कार्ड बनाए जाने को कहा गया। युवती नेपाली मूल की हिंदू बताई जा रही है। जिस पर केंद्र संचालक ने संबंधित ग्राम प्रधान के मुहर व हस्ताक्षर युक्त प्रमाणपत्र लाने को कहा। आरोप है कि इसके बाद युवक ने तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी अपने रिश्तेदार की मदद से ग्राम प्रधान से प्रमाण पत्र बनवा लिया। इस दौरान मामले की जानकारी भनक लगने पर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनसेवा केंद्र पर पहुंच गए। उन्होंने युवक को दबोच लिया और युवती का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए उसकी धुनाई कर दी और इसके बाद युवक को पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि वह जिस गांव का रहने वाला है। वहां का आधार कार्ड नहीं बनवाकर दूसरे गांव में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार के माध्यम से आधार कार्ड बनवा रहा था। युवक ने बताया कि वह डेढ़ वर्ष से नेपाल में रहकर काम करता है। वहां रहने वाली युवती से उसके प्रेम संबंध हो गए। जिसके बाद में युवती को लेकर अपने गांव पहुंचा। लेकिन, गांव में विरोध किए जाने के बाद वह एक अन्य गांव निवासी अपने रिश्तेदार के घर गया। रिश्तेदार के माध्यम से उसने ग्राम प्रधान के द्वारा मुहर और हस्ताक्षर कराकर फर्जी ग्राम निवास प्रमाण पत्र बनवाया। जिसके माध्यम से वह युवती का आधार कार्ड बनवा रहा था। वहीं, ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव निवासी एक व्यक्ति ने उनसे आकर कहा कि उनके पुत्र वधू का आधार कार्ड बनना है। उन्हें धोखे में रखकर फर्जी प्रमाणपत्र पर मुहर लगवाकर हस्ताक्षर करवा लिए। उन्हें पता नहीं था युवक उनके गांव का रहने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री मुकेश पटेल ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा कि युवक नेपाली निवासी हिंदू युवती का धर्म परिवर्तन किए बिना वहां से भगा कर ले आया है। नगर आकर अपने गांव का आधार कार्ड न बनवाकर दूसरे गांव का आधार कार्ड बनवाने का प्रयास कर रहा था। बीस दिनों से युवती को अवैध रूप से रखे हुए था। आरोप लगाया कि युवक नेपाली हिंदू युवती का जबरन धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने आरोपी युवक और फर्जी प्रमाण पत्र बनवाने में युवक की मदद करने वाले रिश्तेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। मिलक कोतवाली के अपराध निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि हिंदू संगठन के पदाधिकारी द्वारा तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही युवती के परिजनों को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed