फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   blam of threatening to witness on azajm

एक और गवाह ने आजम खां के खिलाफ धमकाने का आरोप लगाते हुई दी तहरीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
blam of threatening to witness on azajm
रामपुर। सपा के शहर विधायक आजम खां और तीन अन्य लोगों पर एक और गवाह ने धमकाने का आरोप लगाया है। यतीमखाना प्रकरण से जुड़े शिकायतकर्ता की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। जिसमें आजम खां द्वारा सपा से जुड़े कुछ लोगों को भेजकर मुकदमा वापस लेने और गवाही न देने का दबाव बनाने और गवाही देने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है। जांच के बाद ही पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है।
विज्ञापन

आजम खां पर लूट, डकैती व चोरी समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमों की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है। अब मुकदमों के शिकायकर्ता एवं गवाह आजम खां पर धमकाने के आरोप लगा रहे हैं। अब तक आजम पर दो जबकि उनके अधिवक्ता पर एक मुकदमा कायम हो चुका है। अब एक और गवाह ने धमकाने का आरोप लगाया है। यतीमखाना बस्ती निवासी शन्नू ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उन्होंने करीब डेढ़ साल पहले यतीमखाना बस्ती को खाली कराने के नाम पर लूटपाट, चोरी व मारपीट के आरोप में सपा विधायक आजम खां समेत अन्य सपाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमे में उनकी गवाही चल रही है। पिछले दिनों सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व दो अन्य लोग उनके पास आए और मुकदमे को वापस लेने और गवाही न देने के लिए दबाव बनाने लगे। आरोप है कि इन सभी को आजम खां ने भेजा था। तहरीर में आरोप लगाया है कि अब उसे कोर्ट आने में डर लग रहा है। उसकी जान को खतरा बना हुआ है। शन्नू ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। शिकायत के बाद इस प्रकरण की जांच सीओ सिटी को सौंप दी है। शहर कोतवाल गजेंद्र त्यागी का कहना है कि तहरीर मिली है जिसकी जांच सीओ सिटी कर रहे हैं। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed