फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   BKU A handed over memo to SDM

भाकियू(अ) ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
BKU A handed over memo to SDM
मिलक में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते भाकियू(अ) के कार्यकर्ता। - फोटो : MILAK
मिलक। भाकियू (अ) ने लॉकडाउन में किसानों पर दर्ज मुकदमों की वापसी और हरियाणा में किसानों पर लाठीचार्ज कराने वाले अफसरों की बर्खास्तगी की मांग की। इसको लेकर राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

भाकियू (अ) के प्रदेश संगठन मंत्री राशिद अंसारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता उपजिलाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता से मिले। उन्होंने राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा है कि लॉकडाउन में किसानों पर दर्ज मुकदमों की वापसी की जाए तथा हरियाणा में किसानों पर हुए लाठीचार्ज करने वाले अफसरों की बर्खास्तगी की जाए। ज्ञापन में कहा है कि वर्ष 2019 में कोरोना महामारी के कारण प्रदेश में लॉकडाउन लगा था। जिसमें किसानों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं। उस समय लॉकडाउन उल्लंघन के मामले किसानों पर भी दर्ज किए गए थे। जिनको वापस लिया जाए। वहीं, दूसरी ओर हरियाणा में प्रदर्शनकारी किसानों पर लाठीचार्ज कराने वाले अफसरों और सरकार को बर्खास्त कराने की मांग की गई है। ज्ञापन में तीनों कृषि कानून की वापसी कराने, किसानों का उत्पीड़न रोकने और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने की मांग की गई है। ज्ञापन पर गुरविंदर सिंह, नईम कश्मीरी, नईम उल्ला खान, अशरफ खान, संजीव कश्यप, सनी खान, असलम, शिवचरण राठौर, रईस दू्ल्हा खान, मेंहदी हसन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed