फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bkame on mla husband

विधायक के पति पर निजी कार्य कराने का आरोप लगा सुरक्षा ड्यूटी छोड़ गए गनर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
bkame on mla husband
रामपुर। भाजपा विधायक राजबाला की सुरक्षा में तैनात गनर बुधवार को अपनी ड्यूटी छोड़कर चले गए। विधायक के पति दिलीप सिंह लोधी ने इसकी जानकारी फोन करके एसपी को दी। दूसरी ओर सिपाहियों ने एसपी से मुलाकात कर विधायक के पति पर अपने निजी कार्य कराने और उनके समर्थकों द्वारा अभद्रता करने का आरोप लगाया है। एसपी ने विधायक की सुरक्षा में दूसरे गनरों की तैनाती कर दी है और पूरे मामले की जांच एएसपी संसार सिंह को सौंप दी है।
विज्ञापन

भाजपा विधायक राजबाला की सुरक्षा में कुछ दिन पहले महेश कुमार और अक्षय कटारिया को लगाया गया था। बुधवार की सुबह लगभग 10 बजे गनर अपनी ड्यूटी छोड़कर चले गए। गनर सीधे एसपी ऑफिस पहुंच गए और वहां पहुंचकर आरोप लगाया कि विधायक के पति उनसे अपने निजी कार्य कराते हैं। उनका आरोप है कि उनकी बाइक में भी तोड़फोड़ की गई है। इस मामले में एसपी शगुन गौतम ने बताया कि विधायक की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। उनकी सुरक्षा में दूसरे गनरों की तैनाती कर दी गई है। सिपाहियों ने जो आरोप लगाए हैं उसकी जांच एएसपी को सौंप दी गई है। दूसरी ओर विधायक पति दिलीप सिंह लोधी का कहना है कि सिपाहियों के आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। अगर मैंने उनसे कोई व्यक्तिगत कार्य कराया है तो वो इसका प्रमाण दें। विधायक पति का कहना है कि दोनों सिपाही नासमझ हैं। विधायक की सुरक्षा को छोड़कर चले जाना तो ड्यूटी में लापरवाही है, अगर उनको कोई समस्या थी तो मुझसे या विधायक से बात करते। अगर हम नहीं सुनते तो अपने अधिकारियों को अवगत कराते। विधायक की सुरक्षा छोड़कर चले जाना ठीक नहीं है। उन्होंने बताया कि मैंने पुलिस के आला अधिकारियों की कई बार शासन में शिकायत की है। इस वजह से इस तरह की हरकत की जा रही है। उनका कहना है कि मैंने तो खुद एसपी को फोनकर करके जानकारी दी थी कि गनर चले गए हैं। इस मामले में सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed