फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bjp will launch new district precidence in december

दिसंबर में चुना जाएगा भाजपा का नया जिलाध्यक्ष

Thu, 05 Nov 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Thu, 05 Nov 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
bjp will launch new district precidence in december
भारतीय जनता पार्टी के नए जिलाध्यक्ष और मंडलाध्यक्षों के लिए नवंबर माह से ही चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जिसमें पहले बूथ स्तरीय कमेटी का गठन होगा। इसके बाद मंडलाध्यक्षों का चुनाव होगा। अंत में दिसंबर में जिलाध्यक्ष पद का चुनाव होगा। चुनाव प्रक्रिया को लेकर बुधवार को पार्टी कार्यालय पर बैठक कर चर्चा की गई।
विज्ञापन



इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष को लेकर भी रणनीति तैयार की गई। मक्का मिल स्थित कार्यालय पर हुई पार्टी बैठक में जिलाध्यक्ष बलदेव सिंह औलख ने कहा कि जिला पंचायत सदस्य चुनावों में भाजपा समर्थित उम्मदीवारों ने जीत दर्ज कर अगला जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा का बनाने की ओर शुरुआत कर दी है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि कई भाजपा विचारधारे वाले प्रत्याशियों ने भी जीत दर्ज की है, जो भाजपा का जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने में सहयोग करेंगे। इसके बाद क्षेत्रीय महामंत्री सूर्यप्रकाश पाल ने कहा कि पार्टी के नए जिलाध्यक्ष, मंडलाध्यक्ष के लिए चुनाव कार्यक्रम तय हो गया है। इसमें 7 से 20 नवंबर तक बूथ स्तरीय कमेटियों का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद 20 से 30 नवंबर तक मंडलाध्यक्षों का चुनाव किया जाएगा। अंत में जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा, जिसकी प्रक्रिया 1 से 10 नवंबर तक चलेगी और दस नवंबर को जिलाध्यक्ष चुना जाएगा। इस दौरान ज्वाला प्रसाद गंगवार, कपिल आर्य, ख्यालीराम लोधी, मोहन लाल सैनी, राजीव मांगलिक, हंसराज पप्पू, अजय तिवारी, पंकज लोधी, नरेंद्र गंगवार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed