फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bjp meeting

दो जनवरी को सुशासन दिवस मनाएंगे भाजपाई

Wed, 30 Dec 2015 11:54 PM IST
ब्यूूराे/रामपुर
ब्यूूराे/रामपुर Updated Wed, 30 Dec 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
bjp meeting
भारतीय जनता पार्टी की बैठक में दो जनवरी को सुशासन दिवस कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन
करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी शिरकत करेंगे। इसके साथ ही जिले में क्षेत्रवार चुने गए प्रतिनिधियों के नाम भी घोषित किए गए।


मक्का मिल स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी के सुशासन दिवस पर दो जनवरी को सुशासन सभा आयोजित करने का निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष बलदेव औलख ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा।


इसमें केंद्रीय राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और पूर्व नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद विंध्यवासिनी कुमार भी शामिल रहेंगे। इसके बाद संगठन में मंडल से जिला प्रतिनिधि के रूप में सर्वसम्मति से चुने गए कार्यकर्ताओं के नामों की भी घोषणा की गई।


इसे नगर से गोपाल शर्मा, सिविल लाइंस से राजीव मांगलिक, रठौंडा से नंदकिशोर गंगवार, बिलासपुर देहात से कुलवंत औलख, बिलासपुर नगर से दुर्गेश चौबे, केमरी से रोहताश मौर्य, मिलक से रामनिवास सिंघल, टांडा से योगेंद्र कुमार, शाहबाद से संजय सिंह, पंजाब नगर से ध्यान सिंह यादव, स्वार मंडल से महेश मौर्य को चुना गया है।


बैठक में सूर्यप्रकाश पाल, काशीराम दिवाकर, ख्यालीराम लोधी, जागेश्वर दयाल दीक्षित, कपिल आर्य, राकेश मिश्र, ज्वाला प्रसाद दिवाकर, प्रेमशंकर पांडे, नरेंद्र गंगवार, लक्ष्मी सैनी, राजीव सक्सेना, सुरेश गंगवार, अमरनाथ वाल्मीकि, कपिल देव कोरी, मोहन लाल सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed