फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   BJP made Musarrat Mujeeb a candidate from Rampur

Rampur: भाजपा ने रामपुर से मुसर्रत मुजीब को बनाया प्रत्याशी, 11 में से 10 निकाय के प्रत्याशियों का एलान

Sun, 16 Apr 2023 05:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 16 Apr 2023 05:17 PM IST
सार

निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों का एलान कर दिया। जिले की 11 निकायों में से 10 के लिए प्रत्याशियों का एलान किया गया है।

विज्ञापन
BJP made Musarrat Mujeeb a candidate from Rampur
रामपुर से भाजपा प्रत्याशी मुसर्रत मुजीब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने निकाय चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों का एलान रविवार को कर दिया। पार्टी ने इस बार मुस्लिम प्रत्याशियों पर भी दांव खेला है। रामपुर नगर पालिका सहित चार निकायों में मुस्लिम प्रत्याशियों पर भाजपा ने दांव लगाया है। भाजपा से रामपुर से डॉ. मुसर्रत मुजीब को प्रत्याशी घोषित किया है। जो एमबीबीएस डॉक्टर हैं। डॉ. मुसर्रत मुजीब के पति डॉ. तनवीर अहमद रामपुर के जाने माने चिकित्सक और आईएमए के अध्यक्ष हैं।

विज्ञापन

 

निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया भाजपा में पिछले कई दिनों से चल रही थी। रविवार को दोपहर के वक्त पार्टी की ओर से प्रत्याशियों का एलान किया गया। जिले की 11 निकायों में से 10 के लिए प्रत्याशियों का एलान किया गया है। रामपुर नगरपालिका से डॉ. मुसर्रत मुजीब को, मिलक से दीक्षा गंगवार को, टांडा से मेहनाज जहां को और बिलासपुर से चित्रक मित्तल को प्रत्याशी बनाया गया है। छह नगरपंचायतों में शाहबाद से अल्पना सक्सेना को, मसवासी से हरिओम मौर्य को, केमरी से जैतून बेगम को, सैफनी से आशीष गुप्ता और नरपत नगर से शाहे आलम खां को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

विज्ञापन


स्वार नगरपालिका से प्रत्याशी का एलान नहीं

भाजपा ने स्वार नगरपालिका से अपने प्रत्याशी का अभी एलान नहीं किया है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि भाजपा निवर्तमान पालिकाध्यक्ष रेशमा परवीन अंसारी को अपना समर्थन दे सकती है। भाजपा के जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता का कहना है कि स्वार विधानसभा सीट पर उपचुनाव भी होना है। इस वजह से अभी इस सीट से प्रत्याशी का एलान रोका गया है। सोमवार को सुबह तक स्थिति साफ हो जाएगी। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि पार्टी प्रत्याशी उतारे या  फिर किसी को समर्थन करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed