{"_id":"5f4019b78ebc3e3cf326efc0","slug":"bjp-leader-nakvi-told-rampur-news-mbd359916159","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंद बुद्धि, कुंठित बोल, कांग्रेस का यह है झोल: नकवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंद बुद्धि, कुंठित बोल, कांग्रेस का यह है झोल: नकवी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। कोरोना से जारी जंग में कांग्रेस की भूमिका को लेकर केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि जो पार्टियां सियासी रूप से सिमट चुकी हैं, वो अपनी पार्टी को ठीक करने की बजाए सियासी व्यवधान का किस्सा बनती जा रही हैं। कांग्रेस को लेकर उन्होंने कहा कि कुंद बुद्धि, कुंठित बोल, कांग्रेस का यह है झोल।
नकवी शुक्रवार की शाम शंकरपुर स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। दिल्ली से प्रयागराज जाते समय नकवी शुक्रवार को यहां रूके थे। उन्होंने कहा कि संकट के इस समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में एक सकारात्मक माहौल बना है। प्रधानमंत्री ने देश को संकट से निकालने में अग्रणी भूमिका निभाई है। कोरोना की वजह से पूरी दुनिया में उथल-पुथल का माहौल है। हमारे यहां कम से कम नुकसान हो इसकी कोशिश केंद्र सरकार कर रही है। प्रधानमंत्री देश में विकास की रफ्तार बनाए रखने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। संकट के समय में सकारात्मक सहयोग करने की बजाए कांग्रेसी और उनके सहयोगी सियासी व्यवधान उत्पन्न कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के प्रयासों का नतीजा है कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़े असर को रोका जा सका और भारत स्वास्थ्य के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। भारत के लिए कोरोना काल, सेवा, संयम और संकल्प का सकारात्मक समय साबित हुआ है जो कि पूरे विश्व की मानवता के लिए एक उदाहरण बना है। नकवी ने कहा कि कोरोना की चुनौतियों के दौरान लोगों की सेहत, सलामती के लिए 81 करोड़ से ज्यादा लोगों को नौ महीने तक भोजन की व्यवस्था की गई, 90 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा सीधे जरूरतमंदों के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए। जिसका नतीजा रहा कि आपदा, आफत बनने से बच गई। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही कोरोना के कहर से निजात मिल जाएगी, लेकिन तब तक सावधानी और संयम से इससे लड़ने की जरूरत है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद, ख्याली राम लोधी, जागेश्वर दयाल दीक्षित, राकेश मिश्रा, जुगेश अरोड़ा कुक्कू, कपिल आर्या, महासिंह राजपूत, अमित दिवाकर, राजीव मांगलिक, मोहन लोधी, संजय पाठक, लक्ष्मी सैनी, प्रेमशंकर पांडेय, हरीश गंगवार, अशोक विश्नोई सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।