फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bjp leader bhupendra told

किसानों के कल्याण के लिए काम कर रही सरकार : भूपेंद्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
bjp leader bhupendra told
सैदनगर पंचायती राज विभाग के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। वह करनपुर में भाजपा किसान मोर्चा की ओर से आयोजित किसान सम्मेलन में बोल रहे थे।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में किसानों के लिए कोई योजना बनाने का काम नहीं किया गया और यदि बनाई भी तो वह निचले स्तर तक नहीं पहुंच सकी, लेकिन जबसे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की सरकार बनी है, तब से बड़े पैमाने पर किसानों के हित में योजनाएं बनाने का काम हुआ है और उन योजनाओं का लाभ निचले स्तर तक सीधे किसानों को पहुंचे। बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ ही यूरिया को नीम कोटेड करके यूरिया की किल्लत समाप्त की। साथ ही साथ स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत गांव-गांव नगर नगर शौचालय बनवाने का काम हुआ। फिर हमारी सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि के अंतर्गत किसानों को छह-छह हजार रुपये प्रति साल देने का काम किया। गन्ने का दाम बढ़ाकर किसानों को शत-प्रतिशत गन्ना भुगतान कराने के प्रयास हो रहे हैं। धान और गेहूं खरीद में भी सीधा लाभ किसानों तक पहुंचे, ऐसी पारदर्शी व्यवस्था की। इस अवसर पर सदस्य विधान परिषद डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, जिला प्रभारी राजीव सिसोदिया, जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह, राकेश सिंह, प्रदीप सक्सेना, हरीश ठाकुर, मोहन कुमार लोधी, बृजेश ठाकुर, पंकज लोधी, वीरपाल पाल, राजकुमार चौहान, लालमन तोमर, ओमवीर दिवाकर, सुनील मौर्य, मोहित सैनी, रणवीर राणा, कुलदीप सिंह, राज किशोर सैनी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed