फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bjp leader aulakh told

शिक्षक राष्ट्र निर्माता, देश निर्माण अहम है शिक्षकों की भूमिका: बलदेव सिंह औलख

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
bjp leader aulakh told
रामपुर। परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशकों को बेहतर शिक्षण कार्य के लिए प्रेरित करते हुए शिक्षक उन्नयन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख और जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने शिक्षकों को संबोधित किया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं, देश निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका है। शिक्षकों को अपनी इस जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी के साथ निर्वाहन करना चाहिए। उन्होंने सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए चल रही योजनाओं की भी जानकारी दी। कहा कि परिषदीय स्कूलों में बच्चों को सरकार की ओर से मिड डे मील, ड्रेस, स्कूल बैग, स्वेटर से लेकर जूते-मौजे तक निशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि अधिकतर शिक्षक पूरी कत्वर्यनिष्ठा के साथ कार्य करते हैं, कुछ लोग ही अपने कार्य के प्रति ईमानदारी नहीं बरतते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य निर्माण में शिक्षकों की अहम जिम्मेदारी होती है। यदि वो इसे गंभीरता से लें तो शिक्षकों का भविष्य सुंदर बनता है। वो भी एक शिक्षक के बेटे हैं और आज जो भी हैं वो शिक्षक की बदौलत ही हैं। उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं पर भी चर्चा की और कहा कि यदि किसी भी शिक्षक को कोई शिकायत हो तो वो कर सकता है, उसे दूर किया जाएगा। यदि कोई ग्राम प्रधान या अन्य व्यक्ति किसी प्रकार से परेशान करे तो अवगत कराएं। पूर्व में भी शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने शासन की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए भी कहा। कायाकल्प योजना के बारे में भी जानकारी दी और कहा कि किसी भी विद्यालय का भवन जर्जर है तो उसकी मरम्मत कराएं या फिर नया भवन बनवाएं। इसके लिए अवगत कराया जाए, इस पर तुरंत कार्रवाई होगी। इसके साथ ही उन्होंने शिक्षकों से प्रेरणा एप डाउनलोड करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि प्रेरणा एप डाउनलोड करने में क्या परेशानी है। इसके साथ ही उन्होंने शिक्षकों को बेहतर ढंग से कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुए शिक्षण कार्य से जुड़ी जानकारियां भी दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed