{"_id":"d5759e08050a5217be25beba1c14755e","slug":"bjp-district-presidence-cought-in-stamp-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टांप चोरी में भाजपा जिलाध्यक्ष समेत सात पर जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टांप चोरी में भाजपा जिलाध्यक्ष समेत सात पर जुर्माना
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sat, 12 Dec 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टांप चोरी के मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव सिंह औलख समेत सात लोगों पर 11 लाख का जुर्माना लगाया गया है। इन सभी पर घाटमपुर में जमीन खरीदते वक्त कम स्टांप शुल्क जमा करने का आरोप है। फिलहाल जुर्माना अदा करने के साथ ही इनके मामले को निस्तारित कर दिया गया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के घाटमपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष समेत सात लोगों ने जमीन खरीदी थी। इन लोगों ने निर्धारित स्टांप शुल्क के बजाए कम स्टांप शुल्क जमा किया। स्टांप चोरी का ये मामला पिछले दिनों सामने आया था। स्टांप विभाग ने इन सभी को नोटिस जारी करते हुए इन लोगों के खिलाफ एआईजी कोर्ट में मुकदमे दर्ज किए थे।
अब इन मुकदमों का निस्तारण कर दिया गया है। एआईजी स्टांप की कोर्ट ने इस मामले में 11 लाख रुपये की स्टांप चोरी पकड़ी। सभी पर इतना ही जुर्माना डाला गया है। एआईजी स्टांप अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सात लोगों पर 11 लाख रुपये का जुर्माना डाला गया है।
विज्ञापन
ज्यादातर सभी ने अपने जुर्माने की राशि जमा कर दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी जुर्माने की राशि जमा कर दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव सिंह औलख पर 1.69 लाख रुपये, मंडैया नादगरबाग निवासी सत्यवीर पर 1.30 लाख रुपये, बिलासपुर निवासी प्रीतम सिंह पर 1.48 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया था।