{"_id":"570e8c6c4f1c1b8a5d4a6b8e","slug":"bjp-activist-said-they-are-with-industrialist","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यमियों के समर्थन में उतरे भाजपाई उत्पीड़न रोके जाने की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यमियों के समर्थन में उतरे भाजपाई उत्पीड़न रोके जाने की मांग उठाई
ब्यूराे/अमर उजाला, रामपुर
Updated Wed, 13 Apr 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपने पहुंचे भाजपाई। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्यमियों के भूखंडों के आवंटन निरस्त करने पर भाजपाइयों में आक्रोश है। भाजपाइयों ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर उद्यमियों का उत्पीड़न रोके जाने की मांग की। कहा कि यदि उत्पीड़न नहीं रोका गया तो भाजपाई सड़कों पर उतर आएंगे। 29 उद्यमियों के भूखंडों का आवंटन निरस्त करने का प्रस्ताव पारित होने पर भाजपाई भड़क गए। जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र गंगवार के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे।
प्रदर्शन कर प्रशासन की एकतरफा कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर की। सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में कहा कि उद्यमियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। राजनीतिक हस्तक्षेप से रामपुर में औद्योगिक विकास ठप हो गया है। उद्योग धंधे चौपट होने की कगार पर हैं। प्रशासन सत्ता पक्ष के दबाव में उत्पीड़न कर रहा है। इस मौके पर क्षेत्रीय महामंत्री सूर्य प्रकाश पाल, राजीव मांगलिक, सर्वोत्तम लोधी, भगवत सरन सक्सेना, संतोष कुमार, राजपाल सिंह लोधी, जागेश्वर दयाल दीक्षित, मोहन लोधी, किशन लाल, राजू शर्मा।