{"_id":"da3343913d800781ecc4ee1f32145dee","slug":"birthday-celibretion-of-dr-kalam-in-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने मिसाइलमैन को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने मिसाइलमैन को किया याद
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Thu, 15 Oct 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाई गई। छात्र-छात्राओं ने पूर्व राष्ट्रपति के जीवन पर आधारित प्रतियोगिताओं के जरिये उनको याद किया। डॉ. कलाम के जीवन से सीख लेने का आह्वान किया गया। विश्व छात्र दिवस पर स्कूल-कालेजों में प्रतियोगिताएं हुईं।
जिला विज्ञान क्लब एवं स्टूडेंट निजामी वेलफेयर क्लब की ओर से संयुक्त रूप से प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सीडीओ अमित किशोर ने छात्र-छात्राओं से डॉ. कलाम के जीवन से सीख लेने का आह्वान किया। निबंध प्रतियोगिता में श्री हरि इंटर कालेज की सरिता रस्तोगी ने पहला, खुर्शीद कालेज की कुमकुम, नाजिया सईद ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
डिग्री कालेज में राजकीय महिला डिग्री कालेज की गुलस्तिां ने पहला, रीता कुमारी ने दूसरा और गुलनाज ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में सेंट पाल्स की प्रियांशी गुप्ता ने पहला, हरि कालेज की पलक अग्रवाल, सेंटपाल की हानिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। क्लब की सचिव कमर जेहरा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
आकाशवाणी के केंद्र निदेशक सरवत उस्मानी, संजय कुमार, घनश्याम, अतुल, नवनीत, आमिर, शाइस्ता, नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। राजकीय हामिद इंटर कालेज में प्रतियोगिता में विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य विनोद कुमार, मुहम्मद मुनज्जम अली, अतहर अहमद, मोहित कुमार आदि मौजूद रहे।
राजकीय खुर्शीद कन्या इंटर कालेज में भी गोष्ठी हुई। प्रधानाचार्य रंजना गौतम ने विचार व्यक्त किए। विद्या मंदिर गर्ल्स इंटर कालेज में चित्रकला प्रतियोगिता हुई, जिसमें छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर प्रधानाचार्या मीरा रानी, कोलेशवती, शरद मौर्य, रेखांगना, शाइस्ता परवीन, अनीता, रेखांगना, प्रतिभा सक्सेना, पुषा जोशी, मीरा कुरील, श्वेता राणा, रजनी मौजूद रहीं।
राजकीय बालिका इंटर कालेज किला में प्रतियोगिताएं कराईं। इस दौरान उमरा, मेघा, काजल, सोनम विजयी रहीं। इस मौके पर प्रधानाचार्या डा.विनीता आर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया। श्री हरि इंटर कालेज, राजकीय इंटर कालेज पहाड़ी गेट और राजकीय जुल्फेकार बालिका इंटर कालेज में भी विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से भी डॉ.कलाम को याद किया गया। इस मौके पर शहर अध्यक्ष डा. शहनाज रहमान, डा. वहीदा, अमरीत कौर, बिलासो, समन आदि मौजूद रहे।