फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   birthday celibretion of atal bihari vajpai

सुशासन दिवस के रूप में मनाया पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन

Fri, 25 Dec 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Fri, 25 Dec 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
birthday celibretion of atal bihari vajpai
भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया और दीर्घायु के लिए कामना की। मक्का मिल कार्यालय पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एकत्र हुए और मिठाई बांटकर अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष बलदेव औलख ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल से पूरा देश और सभी राजनीति पार्टियां प्रेरणा ले रही हैं। वह एक स्वच्छ और निष्पक्ष छवि के राजनीतिज्ञ रहे। उनकी कार्यशैली से विपक्षी भी प्रभावित हुए। नगर अध्यक्ष प्रभात कुमार अग्रवाल ने कहा कि देश के विकास में पूर्व प्रधानमंत्री का योगदान सदैव देशवासी याद रखेंगे।
विज्ञापन



कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उन्हें ही आदर्श मानकर देश की तरक्की के लिए प्रयास कर रहे हैं। कार्यक्रम में बलदेव औलख, राकेश मिश्रा, कपिल आर्य, राजीव मांगलिक, जागेश्वर दयाल दीक्षित, शिवबहादुर सक्सेना, मोहन लाल सैनी, अजय तिवारी, अमरनाथ वाल्मीकि, संजय चंद्रा, महेंद्र सक्सेना, राकेश सैनी, भारत भूषण गुप्ता, लाल सिंह लोधी, अशोक बाबू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed