फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   birth certificate of child cancealed

दुबई में जन्मी बच्ची का जन्म प्रमाण पत्र निरस्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
birth certificate of child cancealed
रामपुर। नगर पालिका की ओर से दुबई में जन्म लेने वाली बच्ची का जन्म प्रमाणपत्र निरस्त कर दिया गया है। बच्ची का जन्म रामपुर के एक निजी अस्पताल में होना दर्शाकर फर्जी तरीके से प्रमाण पत्र बनवा लिया था। एडीएम प्रशासन की जांच के बाद यह खुलासा हुआ था, जिसके बाद एडीएम ने नगर पालिका के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति भी की थी।
विज्ञापन

मोहल्ला गूजर टोला निवासी अब्दुल सलाम खां ने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत थी, जिस पर डीएम ने जांच अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदंबा प्रसाद गुप्ता को सौंप दी थी। जांच के दौरान सामने आया कि मोहल्ला बजरिया झब्बू खां निवासी मोहम्मद रेहान ने रुसदा रेहान खां के जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था। इस आवेदन के बाद खाद्य एवं सफाई निरीक्षक मुनेश कुमार ने जांच की। उन्होंने शहर के एक निजी अस्पताल के जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर स्वीकृति के लिए जन्म प्रमाण पत्र का आवेदन अग्रसारित कर दिया, जिसके बाद बच्ची का जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। जबकि, एडीएम से निजी अस्पताल संचालक ने ऐसी किसी बच्ची का जन्म अपने अस्पताल में न होने की बात कही थी। रेहान खां ने अपने बयान में यह स्वीकार भी कर लिया कि उनकी पुत्री का नाम रुसदा रेहान खां न होकर हदीजा रेहान खां है और उसका जन्म दुबई में हुआ था।
विज्ञापन

इस जांच के बाद रामपुर नगर पालिका की ओर से बच्ची का जारी जन्म प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. विवेेकानंद ने बताया कि बच्ची का जन्म प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया गया है। अब यदि उस जन्म प्रमाण पत्र का गलत तरीके से उपयोग किया गया, तो उसे वैद्य नहीं माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed