फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bird watching day

पक्षियों की रक्षा का लिया सकंल्प

Fri, 04 Dec 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Fri, 04 Dec 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
bird watching day
वन विभाग ने पूरे जिले में बर्ड वाचिंग दिवस मनाया। वन विभाग के कर्मचारी स्कूली बच्चों और शिक्षकों को लेकर नदियों के किनारे पहुंचे पक्षी देखे। कर्मचारियों ने पक्षियों की जानकारी दी। साथ ही पक्षियों की रक्षा का संकल्प दिलाया। मुख्यमंत्री ने पक्षियों की रक्षा के लिए शुक्रवार को बर्ड वाचिंग दिवस मनाने का फरमान जारी किया था।
विज्ञापन



वन विभाग ने पूरे जिले में बर्ड वाचिंग डे मनाया। प्राभागीय निदेशक वानिकी गजेंद्र सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकरी रामचंद्र, सेक्शन आफिसर एसएन सिंह समेत तमाम कर्मचारी कोसी नदी के लालपुर डैम पहुंचे। खिजरपुर स्थित माडर्न पब्लिक स्कूल के छात्र और शिक्षक भी पहुंच गए।
विज्ञापन



वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्रों ने नदी किनारे बैठे पक्षी देखे। वन विभाग के कर्मचारियों ने पक्षियों की पहचान छोटा परकौवा, बगुला, मलंग बगुला, सरारी टिटहेरी, गडपाव, सफेद खंजन, गंगा मैना, किलकिला (किंग फिशर) और सफेद किलकिला के रूप में कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी स्कूल पहुंचे और छात्र-छात्राओं को पक्षियों का रक्षा का संकल्प दिलाया। छात्रों को जागरूक करने की कोशिश की गई। इसी तरह केमरी डैम, बिलासपुर में भाखड़ा डैम, शाहबाद में रामगंगा समेत कई नदियों के किनारे पहुंचकर पक्षी देखे।


सेक्शन आफिसर एसएन सिंह ने बताया कि जिले भर में विभिन्न प्रजातियों के 190 पक्षी देखे। शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed