फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Bike rider dies due to pickup collision

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to pickup collision
स्वार। क्षेत्र के नूरपुर-फाजलपुर लिंक मार्ग पर एक पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार को घायल अवस्था में बाजपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजन शव लेकर स्वार कोतवाली आ गए। जिसके बाद स्वार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए हुए था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पुस्वाड़ा का मझरा गंगा वाला निवासी मुंशीराम का बेटा चमन (20) सोमवार की दोपहर को उत्तराखंड बॉर्डर स्थित खेत पर गया था। शाम पांच बजे वापस अपने गांव आ रहा था। जैसे ही वह नूरपुर-फाजलपुर गांव के पास पहुंचा अचानक विपरीत दिशा से आ रही पिकअप ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिर गया। इस दौरान पिकअप का पहिया उसके ऊपर से उतर गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर परिजन समेत ग्रामीण आ गए और घायल को गंभीर हालत में उत्तराखंड के बाजपुर स्थित एक अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने देखते ही युवक को मृत घोषित कर दिया। परिजन बिलख-बिलख कर रो पड़े। वह शव लेकर स्वार कोतवाली आए और अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed