फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bike rider died in accident

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
bike rider died in accident
शाहबाद (रामपुर)। क्लीनिक पर जाते समय बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने सामने से टक्कर मार दी, जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शव की शिनाख्त करने के बाद परिजनों को सूचित किया गया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट लगाए हुए था। वहीं युवक के चाचा की तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है
विज्ञापन

शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर देव के गांव निवासी रोहिताश का बेटा सत्यभान (20) बाइक से जनपद बरेली के सिरौली में क्लीनिक पर जा रहा था। बुधवार सुबह 10 बजे नवाबपुरा गांव स्थित मंदिर के सामने वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। इस दुर्घटना में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने बाइक सवार की पहचान करके परिजनों को सूचित किया, इसके बाद रोते बिलखते हुए परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। बाद में शाहबाद कोतवाली पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले में मृतक के चाचा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed