फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bike rally in rampur

शहर में निकाली बाइक रैली

Mon, 21 Dec 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Mon, 21 Dec 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
bike rally in rampur
विभिन्न मांगों के समर्थन में राज्य कर्मचारियों का आंदोलन शुरू हो गया। इसकी सफलता के लिए सोमवार को शहरभर में कर्मियों ने रैली निकाली। हड़ताल को सफल बनाने के लिए हुंकार भरी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय आह्वान पर राज्यकर्मियों का आंदोलन सोमवार से शुरू हो गया।
विज्ञापन



कर्मचारी मंगलवार और बुधवार को दो दिन तक कलम बंद हड़ताल करेंगे। कोई भी कर्मचारी काम नहीं करेगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए सोमवार को परिषद के बैनर तले कर्मियों ने शहर भर में बाइक रैली निकाली। किला मैदान स्थित नहर खंड के दफ्तर से रैली शुरू की, विभिन्न दफ्तरों में घूमती हुई परिषद के कार्यालय में जाकर संपन्न हुई।
विज्ञापन



इस दौरान कर्मचारी कर्मचारी एकता जिंदाबाद के नारे लगे। कर्मचारियों ने दो दिन की सांकेतिक हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। 23 दिसंबर को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने का फैसला किया गया। उन्होंने कहा कि यदि कर्मचारियों की समस्याओं को नहीं सुना गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिषद के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह ने कर्मचारियों से एक जुट होकर हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। रैली में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन सक्सेना, जिलामंत्री परवेज अहमद, अजहर अली, दिलीप कुमार यादव, सुरेंद्र जौहरी, विश्वबंधु, भगवानदास, हरीश धौनी, अनिल कुमार, वेद प्रकाश, विपिन सिंह, सिपट्टर सिंह, राजेंद्र कुमार जैन, शाकिर अली, नमन सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed