फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bhojpur defeated pilibhit, entered next round

पीलीभीत को पछाड़ भोजपुर अगले राउंड में

Sun, 13 Mar 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Sun, 13 Mar 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
जौहर विवि में ओपन राज्य आमंत्रण बालक वॉलीबाल प्रतियोगिता का शनिवार से शुभारंभ हो गया। प्रतियोगिता का पहला मैच भोजपुर (मुरादाबाद) और पीलीभीत के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में भोजपुर की टीम ने लगातार दो सेट जीतकर अगले राउंड में प्रवेश कर लिया। मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में शुरू हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ कुलपति प्रो. मोहम्मद यूनुस ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने कहा कि सभी टीमों के खिलाड़ी आदर्श खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन करें।
विज्ञापन


पहला मैच भोजपुर और पीलीभीत के बीच खेला गया। भोजपुर की टीम ने 32-30 और 25-22 से जीत दर्ज की। मैच में रेफरी शाहिद खां और निशांत रहे। टेक्निकल कमेटी में अमित चौधरी, रोबिन सिंह और अमृत सिंह रहे। इस दौरान पालिका चेयरमैन अजहर अहमद खां, मोहम्मद अकबर मसूद, दानिश खां, जरीफ खां, मोहम्म तालिब, सैयद बिलाल, कलीम अख्तर, असद सईद खां, रेहान खां, मोहम्मद फहीम, मुख्तार खां, युसूफ अली खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


रविवार को भी लीग कम नॉकआउट मैच होंगे, जबकि सोमवार को फाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed