फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bhojpur beet moradabad

मुरादाबाद को हराकर भोजपुर ने किया ट्रॉफी पर कब्जा

Tue, 15 Mar 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Tue, 15 Mar 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
bhojpur beet moradabad
मुरादाबाद को हराकर भोजपुर ने किया ट्रॉफी पर कब्जा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर। ओपन राज्य आमंत्रण वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में भोजपुर ने बेस्ट ऑफ फाइव में मुरादाबाद को सीधे तीन सेटों में हराकर खिताबी जीत दर्ज की। जिशान को बेस्ट प्लेयर का खिताब मिला।

मोहम्मद जौहर अली विश्वविद्यालय में चल रही प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि डीआईजी ओंकार सिंह रहे। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी अकबर मसूद ने स्वागत किया। बेस्ट ऑफ फाइव मुकाबले में भोजपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीन सेटों में 25-5, 25-16 और 25-22 से जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि डीआईजी ओंकार सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। शानदार खेल के लिए बधाई दी। उन्होंने युवाओं को भविष्य में भी खेल के मैदान में इसी प्रकार उम्दा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। मोहम्मद अली जौहर विवि और क्रीड़ा विभाग की ओर से मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट किया गया। प्रतियोगिता में मोहम्मद जौहर अली विवि के जिशान को बेस्ट प्लेयर चुना गया। अमित चौधरी रेफरी रहे। इस दौरान दानिश खां, प्रदीप, जरीफ खां, केपी सिंह, सैयद बिलाल, कलीम अख्तर, असद सईद खां, मोहम्मद तालिब मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed