फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bhaiya dooj in rampur

माथे पर तिलक कर की दीर्घायु की कामना

Fri, 13 Nov 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Fri, 13 Nov 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
bhaiya dooj in rampur
भाई-बहन के स्नेह और प्रेम का प्रतीक पर्व भैया दूज शुक्रवार को जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई के माथे पर रोली-अक्षत से तिलककर उनकी दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने बहन को उपहार दिए। कार्तिक मास की द्वितीया तिथि पर शुक्रवार को भैया दूज का पर्व मनाया गया।
विज्ञापन



पंडित संतोष शर्मा ने बताया कि द्वितीया तिथि गुरुवार रात 11:55 बजे से शुरू हो गई, जोकि 13 नवंबर की आधी रात के बाद तक रहेगी। हालांकि भाई के तिलक के लिए सबसे शुभ मुहूर्त दोपहर करीब एक बजे के बाद से तीन बजकर दस मिनट तक रहा।
विज्ञापन



पौराणिक मान्यताओं के अनुसार आज ही कि तिथि में यम अपनी बहन यमुना के बुलावे पर उसके पास पहुंचे थे। इसी कारण इस दिन भाई-बहन के यमुना में स्नान का विशेष महत्व है। भैया दूज पर बहनों ने भाई के तिलक कर मुंह मीठा कराया और मिष्ठान के साथ ही नारियल गोला भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बहन ने भाई की दीर्घायु की कामना करते हुए ईश्वर से भाई की सुख-समृद्धि और सभी विपत्तियों से रक्षा करने की भी कामना की। भैया दूज पर नारियल गोले और मिठाई की जबरदस्त बिक्री हुई। इसके साथ ही फलों की भी खूब बिक्री हुई। दो दिन पूर्व तक तक जो नारियल गोला 200 रुपये प्रतिकिलो तक के भाव में बिक रहा था।



उसके दाम शुक्रवार को ढाई सौ से पौने तीन सौ रुपये तक पहुंच गए। इसके साथ ही मिठाई की भी खूब बिक्री हुई। मिठाई की दुकानों पर सुबह से दोपहर तक भारी भीड़ रही। इसके साथ ही फलों की बिक्री भी बढ़ने के कारण दामों में उछाल रहा। केले और संतरे की बिक्री सबसे अधिक हुई। इनके दामों में दस से बीस रुपये तक की बढ़ोत्तरी भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed