{"_id":"98aff726d9e75986270ab19663dc9a98","slug":"bhagwat-katha-in-rampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कान्हा की बाल लीलाओं के प्रसंग सुनकर झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कान्हा की बाल लीलाओं के प्रसंग सुनकर झूमे लोग
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sun, 18 Oct 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ प्रसार समिति की ओर से आयोजित हो रही कथा में रविवार को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के प्रसंग सुनाए गए। कथा व्यास ने प्रभु की बाल लीलाओं में छुपे संदेश और अर्थ भक्तों को बताते हुए प्रभु गुणगान के लिए प्रेरित किया।
कृष्णा विहार में आयोजित हो रही कथा में व्यास डा. संजय कृष्ण सलिल महाराज ने श्रीकृष्ण के जन्म की बधाइयां गाईं। मौजूद श्रद्धालु भक्तिरस में डूबकर झूमने लगे। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण की माखनलीला और गोवर्धन लीला से जुड़े प्रसंग सुनाए और प्रभु को छप्पन भोग लगाए। धर्म के संरक्षण के लिए हर मनुष्य को प्रयासरत रहना चाहिए।
भगवान के स्मरण और गुणगान से ही मनुष्य इस लोक में सभी बाधाओं से मुक्ति पाकर मृत्युपरांत मोक्ष की प्राप्ति करता है। कहा कि ब्रज की धूल मात्र के स्पर्श से मनुष्य के सभी पापों का विनाश हो जाता है। रविवार को पूजन राममुरारी लाल और बीना शर्मा ने किया।
विज्ञापन
दीप प्रज्ज्वलन रामदत्त शर्मा और वीके जौहरी ने किया। इस दौरान शिव बहादुर सक्सेना, आदित्य प्रकाश शर्मा, प्रवीण भांडा, अशोक सिंह, श्याम कृष्ण, राजकुमार शौरी, राकेश अग्रवाल, प्रमोद पांडे, सुरेश शर्मा, अतुल मिश्रा, चैतन्य स्वरूप शर्मा, नरेंद्र मिश्रा, मुनीश शर्मा, सरोजनी शर्मा, कल्पना शर्मा, निशा रतन आदि मौजूद रहे।