{"_id":"62a788a03a3e3c0aa50d6639","slug":"bdc-member-arrested-in-firing-swar-news-mbd431350466","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार निर्माण को लेकर पठानों वाला मझरा में फायरिंग, क्षेत्र पंचायत सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार निर्माण को लेकर पठानों वाला मझरा में फायरिंग, क्षेत्र पंचायत सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वार। क्षेत्र के पठानों वाला मझरा में मकान का निर्माण कराने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इनके बीच गाली-गलौज हुई जिसके चलते एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। फायरिंग होने से गांव में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एक क्षेत्र पंचायत सदस्य को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में नामजद दूसरा आरोपी फरार है।
कोतवाली क्षेत्र के पठानो वाला मझरा गांव निवासी इशरत खां के घर के रास्ते पर गांव के ही बीडीसी सदस्य मुख्तियार खां का आवास है। बताते हैं वह अपने पुराने आवास को तोड़कर नया निर्माण करा रहे हैं। नींव की खुदाई शुरु हुई तो इशरत खां ने यह कहते हुए विरोध जताया कि पुरानी नींव से आगे बढ़ाकर नींव की खुदाई की जा रही है। इशरत खां ने पुरानी नींव पर ही नई नींव रखने की बात कही। सोमवार को जब मजदूर कार्य कर रहे थे तब भी एतराज जताया गया। आरोप है कि इस बात को लेकर बीडीसी सदस्य और आपत्तिकर्ता के बीच कहासुनी और गाली गलौज शुरु हो गई। शोर शराबा सुनकर बीडीसी सदस्य का भाई शादाब भी आ गया।
गाली गलौज सुनकर तमाम ग्रामीण भी आ गए। इसी दौरान एक पक्ष ने लाइसेंसी राइफल लाकर हवाई फायर कर दिया। फायरिंग से दहशत पैदा हो गई। लोग डरकर इधर-उधर दुबक गए। सूचना मिलने पर कोतवाल हरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए। उन्होंने मौके से क्षेत्र पंचायत सदस्य मुख्तियार खां को हिरासत में ले लिया। इशरत खां की ओर से क्षेत्र पंचायत सदस्य और उसके भाई शादाब के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करा दिया गया। कोतवाल हरेंद्र सिंह ने बताया कि फायरिंग की सूचना पर मौके पर पहुंचे और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दूसरा आरोपी फरार है। मामले में आर्म्स एक्ट की धारा 30 और आईपीसी की धारा 504, 506 और 336 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में पुलिस ने मुख्तियार खां के खिलाफ शांति भंग के तहत चालान कर दिया। बाद में उन्हें एसडीएम कोर्ट से जमानत पर रिहा कर दिया गया।