फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   barat od matkate

निकली मतकटे की बारात, मतकटा सम्मेलन में उमड़े लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
barat od matkate
रामपुर। सतखसमी मतकटी परिषद की ओर से मतकटा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर मतकटे की बरात भी निकाली गई। मतकटे दूल्हे ने लोगों को हंसाते-हंसाते लोटपोट कर दिया।
विज्ञापन

गुरुवार देर रात पुराना गंज स्थित हरिहर मंदिर में मतकटा सम्मेलन हुआ। मतकटा सम्मेलन से पहले मतकटे दूल्हे को ठेले पर बैठाकर बरात निकाली गई। मतकटे की बरात में मौजूद लोग बैंड की धुनों और भांगड़े की थाप पर थिरक रहे थे। बरात में मतकटा दूल्हा नए-नए चुटकुले और होली गीत सुनाकर लोगों का मनोरंजन कर रहा था।
विज्ञापन

बरात के लिए हरिहर मंदिर से छीपियान, पुलिस चौकी समेत पुराना गंज क्षेत्र में घूमकर वापस हरिहर मंदिर तक का रूट निर्धारित था। बरात के बाद हरिहर मंदिर में मतकटा और मतकटी सम्मेलन के बीच मुखिया की ताजपोशी की जाती थी। इसके अलावा कठपुतली शो, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, होली गीत और डांस आदि भी इस आयोजन का हिस्सा हैं। बाल कलाकारों द्वारा हास्य कवि सम्मेलन की प्रस्तुति देर रात तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन में कार्तिकेय शर्मा, अनिरुद्र शर्मा, रामऔतार पाल, विजय गुप्ता, रामसरन देवल, राजू प्रजापति, चिंटु ठाकुर, नीटू गुप्ता, वेद प्रकाश पटवा, शैलेंद्र यादव, आशु ठाकुर, विवेक गुप्ता, भूरा पंडित, अभिषेक चंद्रवंशी, तंजुम शर्मा, रविंद्र गुप्ता, शगुन गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, बबली और नंदू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed