{"_id":"626c29c65dabe57b06772c74","slug":"barat-not-reached-for-dowery-rampur-news-mbd4264109109","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी न होने पर बरात नहीं लाया दूल्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की मांग पूरी न होने पर बरात नहीं लाया दूल्हा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहबाद (रामपुर)। दहेज में कार और 50 हजार रुपये न मिलने से नाराज दूल्हा बरात लेकर दुल्हन के घर नहीं पहुंचा। शादी की सभी तैयारियां धरी की धरी रह गईं। पीड़ित पिता की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई, जिस पर पुलिस ने दूल्हे समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के युवक ने कोतवाली पहुंचकर दूल्हा समेत आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें कहा गया है कि जनपद संभल के थाना बनियाठेर क्षेत्र के कस्बा नरौली से उनकी बेटी की बरात 28 अप्रैल को आनी थी। पीड़ित का आरोप है कि इस बीच दूल्हा समेत अन्य सदस्यों ने दहेज की मांग करनी शुरू कर दी। दहेज में एक कार और 50 हजार की नकदी की मांग की गई। मांगें पूरी न होने पर दूल्हा बरात लेकर नहीं पहुंचा, जबकि गांव में विवाह की पूरी तैयारी कर ली गईं थीं। बरात के स्वागत के लिए भोजन समेत सभी तैयारियां धरी की धरी रह गईं। दुल्हन के पिता ने दूल्हा सत्यवीर, दूल्हा के पिता प्रेमपाल, भाई बंटी, उनकी पत्नी नीतू, दूसरा भाई विजयपाल बहनोई दयाराम उनकी पत्नी और दूल्हा की मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दहेज अधिनियम के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कर अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।