फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   banks opened after two days

दो दिन की हड़ताल के बाद खुले बैंक, तो उमड़ी ग्राहकों की भीड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
banks opened after two days
रामपुर। दो दिन की हड़ताल के बाद शनिवार को बैंक खुलते ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। रुपये जमा करने और निकालने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। बैंकों में लंबी लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान नंबर आने पर लोगों ने रुपये निकाले और जमा किए। भीड़ अधिक होने की वजह से ग्राहकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सरकारी बैंकों के निजीकरण के विरोध में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले बैंक कर्मचारियों ने गुरुवार को हड़ताल कर दी थी। इस बीच बैंकिंग से संबंधित सभी कामकाज ठप हो गए थे। यह हड़ताल शुक्रवार तक जारी रही। ऐसे में लगातार दो दिन तक बैंकों की हड़ताल की वजह से लोगों के कामकाज लंबित हो गए थे। लिहाजा, शनिवार को जब बैंकों के ताले खुले तो सुबह से ही बैंकों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ आई। पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, भारतीय स्टेट बैंक समेत तमाम बैंकों में कैश काउंटरों के आगे ग्राहकों की कतारें लग गईं। लोगों ने अपना नंबर आने पर नकदी जमा की और निकाली। साथ ही लोगों ने बड़े पैमाने पर अपने चेक आदि लगाए। ग्राहकों की अधिक भीड़ होने से बैंक शाखाओं में धक्कामुक्की होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed