फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   baldev singh aulakh got less vote in home village

चुनाव तो जीते, लेकिन अपने ही गांव से हार गए बलदेव सिंह औलख

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
baldev singh aulakh got less vote in home village
रामपुर। प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री रहे बलदेव सिंह औलख भले ही 307 वोटों से चुनाव जीत गए हों, लेकिन उन्हें अपने गांव से ही हार का सामना करना पड़ा। उनके गांव में सपा की जीत हुई। वहीं, भाजपा छोड़कर सपा में गए अमरीश पटेल के गांव से सपा को हार का सामना करना पड़ा, जबकि उनके गांव से भाजपा को बड़ी तादाद में वोट मिले हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। जिले में तीन सीटें सपा जीतने में कामयाब रही तो भाजपा दो सीटों पर ही जीत सकी। हालात कुछ ऐसे ही रहे जो 2017 के चुनाव में थे। बूथवार चुनाव परिणाम देखें तो बिलासपुर में चौंकाने वाली स्थिति है। विधायक बलदेव सिंह औलख की ही बात की जाए तो वह प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री थे। यह चुनाव उनके लिए मुश्किल भरा रहा। उनकी राह में कांटे बिछाने वाले विरोधी ही नहीं, बल्कि उनके गांव के लोग भी रहे। मतगणना परिणाम इस ओर इशारा कर रहे हैं कि उन्हें अपने गांव में ही मतदाताओं के विरोध का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

बलदेव सिंह औलख भले ही 307 वोटों से चुनाव जीत गए हों, लेकिन उन्हें अपने गांव से ही हार देखने को मिली। उनके मूल गांव शिवनगर के बूथ संख्या 40 पर जहां सपा को 274 वोट मिले हैं, तो उन्हें 265 वोट ही हासिल हो सके हैं। जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन अमरीश पटेल की बात की जाए तो चुनाव से ठीक पहले वह भाजपा छोड़कर सपा में चले गए थे लेकिन, सपा को इसका फायदा नहीं हो सका। अमरीश पटेल के गांव में तीन बूथ हैं, जिनमें किसी भी बूथ पर सपा को जीत नहीं मिल सकी। तीनों बूथों पर भाजपा की जीत हुई है। बूथ संख्या 266 पर भाजपा को 380 और सपा को महज 98 वोट मिले हैं। बूथ संख्या 267 पर भाजपा को 399 वोट मिले तो सपा को महज 153 वोट ही मिले। बूथ संख्या 268 पर भाजपा को 235 वोट मिले, तो सपा महज 172 वोट लेने में ही कामयाब रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed