फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bal diwas celebrated

बाल दिवस पर याद किए गए पंडित नेहरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
bal diwas celebrated
रामपुर। जनपद भर में बाल दिवस के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला कांग्रेस कार्यालय पर देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए। यहां पर वक्ताओं ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक एवं स्वतंत्र भारत के निर्माता, देश में स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं की नींव रखने वाले, पंचशील और गुट निरपेक्षता के सिद्धांतों से विश्व को परिचित करवाने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

साईं सीनियर सेेकेंडरी स्कूल में बाल दिवस के मौके पर प्रबंधक दिलीप सक्सेना ने बच्चों को पेड़ पौधों का महत्व बताया। बच्चों के लिए बाल-मेला का आयोजन हुआ। जिसमें लेमन रेस, लकी ड्रा, रिंग टॉस आदि खेल का बच्चों ने लुत्फ उठाया। प्रधानाचार्य शिवांश सक्सेना मौजूद रहे। द रेडिएंस स्कूल में बच्चे संज संवर कर स्कूल में आए। बच्चों ने अध्यापकों के सामने गीत और कविता सुनाईं। प्रधानाध्यापिका दिव्या जैन ने बच्चों को चॉकलेट दिए। इस्लाहे कौम हायर सेकेंडरी स्कूल में बाल दिवस के मौके पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। स्कूल स्टाफ ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। अहमदनगर जहांगीर आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों के साथ केक काट कर बाल दिवस मनाया गया। इस मौके पर वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक चांद बी, परामर्शदाता चारू चौधरी, केस वर्कर नाहिद अंजुम मौजूद थीं। कृष्णा विहार स्थित किड्ज गार्डन स्कूल में प्रबंधक दिलीप सक्सेना ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन परिचय से बच्चों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि नेहरू ने एक बार कहा था कि बच्चे एक बगीचे मे कलियों की तरह होते हैं। उनकी सावधानी पूर्वक और प्यार से देखभाल की जानी चाहिए। प्रधानाचार्य निहारिका सक्सेना मौजूद रहीं। नैैनीताल रोड स्थित ग्लोबल इंटरनेशल स्कूल में बाल दिवस के मौके पर बच्चों ने अनेक प्रतियोगिताओं में भाग लिया। बच्चे नए नए कपड़े पहनकर आए। फैंसी ड्रेस, वॉटर गेम, कार्टून गेम में हिस्सा लिया। चेयरमैन ताबिश आजाद, प्रधानाचार्य अतीबा कमर, मीतूू, शहनाज, आयशा, हुमैरा, सफा मौजूद रहे। लायंस क्लब ऑफ रामपुर चिराग इंटरनेशनल की चेयरपर्सन सरिता विश्नोई और डायरेक्टर शारदा नरूला ने लॉ मोंटस स्कूल जाकर छोटे-छोटे बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया। बच्चों के साथ डांस और मस्ती की। क्लब एडमिनिस्ट्रेटर संजू जैन ने सरिता विश्नोई के साथ मिलकर बच्चों को खाने-पीने की चीजें दीं। बच्चों को उनके भविष्य के बारे में कुछ टिप्स दिए। साईं विहार स्थित फर्स्ट इंप्रेशन पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर अनेक कार्यक्रम हुए। शिक्षिका भावना ठाकुर ने पंडित जवाहर लाल नेहरू को स्मरण किया। इसके बाद म्यूजिकल चेयर डांस, सिंगिंग और रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम आए बच्चों को पुरस्कृत किया गया। शिक्षा ज्योति सोसाइटी की ओर से बाल दिवस के मौके पर छात्र-छात्राओं को पुरस्कार और खाद्य पदार्थ बांटे गए। मॉडल प्राथमिक विद्यालय पंजाब नगर में बाल दिवस के उपलक्ष्य में ग्राम प्रधान ने बच्चों को निशुल्क स्वेटर बांटे। विद्यालय में बाल मेला का आयोजन हुआ। मेला में अनेक स्टॉल लगाए गए। शिक्षकों के द्वारा कूपन की व्यवस्था की गई। नींबू रेस, पार्टनर रेस, कुर्सी दौड़, निशाना लगाओ इनाम पाओ आदि खेलों का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed