फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bakrid today

बकरीद : ईद की नमाज को लेकर अफसरों ने लिया ईदगाह और जामा मस्जिद का जायजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
bakrid today
रामपुुर। बकरीद पर नमाज की तैयारियों को लेकर अफसरों ने ईदगाह और जामा मस्जिद का जायजा लिया। उन्होंने साफ सफाई आदि के बारे में जानकारी ली। साथ ही ईदगाह और जामा मस्जिद के पदाधिकारियों से नमाज मस्जिद परिसर के भीतर ही पढ़ने की अपील की। ईदगाह में सुबह को सात बजे और जामा मस्जिद में सुबह को साढ़े सात बजे से ईद की नमाज होगी।
विज्ञापन

रविवार को बकरीद का त्योहार है। लिहाजा, नगर पालिका की ओर से कई दिनों से तैयारियां की जा रहीं थीं। मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई का सिलसिला जारी था। ऐसे में नगर मजिस्ट्रेट निरंकार सिंह व अधिशासी अधिकारी डॉ. इन्दुशेखर मिश्रा ने शहर का भ्रमण किया। उन्होंने जामा मस्जिद पहुंचकर मस्जिद कमेटी के पदाधिकारियों से मुलाकात की। साथ नमाज को लेकर सरकार से मिले दिशा निर्देशों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने ईदगाह का निरीक्षण किया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि ईदगाह पर सुबह सात बजे से ईद की नमाज होगी, जबकि जामा मस्जिद में सुबह साढ़े सात बजे से ईद की नमाज होगी। उन्होंने बताया कि मस्जिद या ईदगाह के बाहर नमाज नहीं होगी। सिर्फ मस्जिद परिसरों और घरों में नमाज अदा की जा सकेगी। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed