फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bag theft case transfer to rampur

दून एक्सप्रेस से यात्री का बैग चोरी होने के मामले की जांच रामपुर ट्रांसफर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
bag theft case transfer to rampur
रामपुर। दून एक्सप्रेस से एक अप्रैल को हरिद्वार से बाराबंकी जा रहे एक यात्री का बैग मुरादाबाद से रामपुर के बीच चोरी हो गया था। पीड़ित ने बाराबंकी पहुंचकर जीआरपी को मामले की जानकारी दी। जीआरपी ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। शुक्रवार को मामले की जांच रामपुर जीआरपी को ट्रांसफर हो गई है।
विज्ञापन

बाराबंकी जिले के कोतवाली क्षेत्र के श्रीनगर देवा रोड निवासी कृष्ण कुमार सिंह दो अन्य लोगों के साथ तीस मार्च को बाराबंकी से हरिद्वार के शांति कुंज तीर्थ यात्रा पर गए थे। वहां दो दिन की तीर्थ यात्रा के बाद एक अप्रैल को दून एक्सप्रेस से घर वापस जा रहे थे। आरोप लगाया था कि एक अप्रैल की रात को कृष्ण कुमार सिंह को मुरादाबाद के पास नींद आ गई। इस बीच ट्रेन के रामपुर पहुंचने पर जब उनकी नींद खुली तो देखा उनका बैग गायब था। बैग गायब देख उनके होश उड़ गए। आसपास ट्रेन के अंदर बैग को तलाश किया, लेकिन, कुछ पता नही चल सका। बाद में दो अप्रैल को ट्रेन बाराबंकी पहुंचने पर कृष्ण कुमार सिंह ने मामले की जानकारी जीआरपी बाराबंकी को दी। जीआरपी बाराबंकी ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। लेकिन, घटनास्थल रामपुर से मुरादाबाद के बीच का होने के कारण मामले की रिपोर्ट और जांच बाराबंकी से रामपुर ट्रांसफर हो गई है। जीआरपी रामपुर प्रभारी सिद्वार्थ सिंह ने बताया कि चोरी का मामला बाराबंकी मे दर्ज हुआ है। जिसमें बैग के अंदर 1450 रुपये और सामान दर्शाया गया है। इसके साथ ही पूछताछ में कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि उसके कोच में एक बिना टिकट के एक युवक बैठा था जो रामपुर में उतरा था। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed