फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   badminton tounament

पुलिस अधीक्षक ने जीता बैडमिंटन मैच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
badminton tounament
रामपुर। 38 वीं अंर्तजनपदीय पुलिस बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन शहीद-ए-आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में 21 अक्तूबर से 23 अक्तूबर तक किया जा रहा है। इसमें रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, संभल, बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शांहजहांपुर की पुलिस टीम ने प्रतिभाग किया है।
विज्ञापन

इसमें शुक्रवार को चैंपियनशिप ओपन डबल्स पुरूष वर्ग में पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी अंकुश मित्तल की जोड़ी का उप निरीक्षक संजय गिरि एवं आरक्षी पवन ढाका के बीच सेमी फाइनल मैच हुआ। इसमें पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल की जोड़ी ने जीत हासिल की। वहीं, ग्रुप बी के ओपन डबल्स में आरक्षी अभिषेक और आरक्षी भूपेंद्र की जोड़ी का आरक्षी दीपक और आरक्षी अमित के बीच सेमीफाइनल मैच हुआ। इसमें आरक्षी अभिषेक और आरक्षी भूपेंद्र की जोड़ी ने मुकाबला 2-0 से जीता। इसके अलावा पुरूष वर्ग में रामपुर व बिजनौर के बीच फाइनल मैच खेला गया। जिसमें बिजनौर की पुलिस टीम विजयी रही। व्यक्तिगत पुरूष वर्ग में बिजनौर से आरक्षी अभिषेक व जनपद बरेली से मुख्य आरक्षी चांद खान के बीच फाइनल मैच खेला गया। जिसमें बिजनौर के आरक्षी अभिषेक विजयी रहे। व्यक्तिगत महिला वर्ग में बरेली से महिला आरक्षी कोमल और बिजनौर से महिला आरक्षी अमरीन बानो के बीच फाइनल मैच खेला गया। जिसमें महिला आरक्षी कोमल विजयी रही। वहीं, शनिवार को ओपन डबल्स में पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल की जोड़ी का आरक्षी अभिषेक की जोड़ी से फाइनल मुकाबला होगा। दूसरा मुकाबला ओपन मिक्स डबल्स में आरक्षी अभिषेक, कोमल और भूपेंद्र व अभिलाषा के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed