फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   badminton compettion

हर्ष ने मकबूल और वियापन ने मानस को हराकर किया अगले दौर में प्रवेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
badminton compettion
रामपुर। जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में हर्ष ने मकबूल और वियापन ने मानस को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। दूसरे दिन सिंगल और डबल्स मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन

जिला खेल कार्यालय की ओर से शहीद-ए- आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम बमनपुरी जिला स्तरीय बालक वर्ग की सब जूनियर और सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता खेली जा रही है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन सिंगल प्रतियोगिता में पहला मैच सब जूनियर में हर्ष और मकबूल के बीच खेला गया। जिसमें हर्ष ने मकबूल को 30-7 से हराया। दूसरा मैच वियापन और मानस के बीच खेला गया। जिसमें वियापन ने मानस को 30-6 से हराया। तीसरा मैच शरद ओर आर्यन के बीच खेला गया। जिसमें शरद ने आर्यन को 30-0 से हराया। चौथा मैच मंसब और सिद्धार्थ के बीच खेला गया। जिसमें सिद्धार्थ ने मंसब को 30-14 से हराया। जबकि श्रेयष ने पुखराज को 30-13, वियापन ने रेयान को 30-7 और शरद ने श्रीवन्स को 30-7 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। शायन और सिद्धार्थ का कड़ा मुकाबला हुआ जिसमें शायन ने सिद्धार्थ को 30-25 से हराया। इसके अलावा लारिब ने नितिन को 30-25 से हराया। सीनियर बालक वर्ग में कनिष्क ने जावेद को 30-16 और अरीब ने राहुल को 30-26 से हराया। सीनियर डबल्स में शादाब और आशीष जोशी की जोड़ी ने अमृत और अंकुश मित्तल की जोड़ी को 30-27 से हराया। एक अन्य मुकाबले में मित्तल और पिकू की जोड़ी ने अरीब और फेयन की जोड़ी को 30-22 से हराया। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार, दाऊद, सऊद, शादाब, इमरान, राजू, जावेद, मानिक, संदेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed