{"_id":"67b0d1d7180e136f2e01381d","slug":"badaun-bus-timings-changed-due-to-closure-of-ramganga-bridge-rampur-news-c-282-1-rmp1001-139745-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: रामगंगा पुल बंद होने से बदला बदायूं की बसों का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: रामगंगा पुल बंद होने से बदला बदायूं की बसों का समय
Sat, 15 Feb 2025 11:11 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 15 Feb 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
रामपुर। रामगंगा पुल बंद होने से अब बदायूं रूट की बसों का समय और रूट भी बदल दिया गया है। पुल बंद होने से पहले ही इस रूट की बसें निकल जाएंगी और वापसी भी पुल खुलने के बाद होगी।
रामगंगा पुल पर अभी काम चल रहा है, जिसके चलते रामपुर रोडवेज डिपो की बसें बाईपास से होकर गुजर रही हैं। खासतौर पर बदायूं की बसों में यात्रियों को काफी दिक्कतें हो रही थीं। जिसके चलते अब रोडवेज प्रशासन ने बदायूं जाने वाली बसों के समय में बदलाव कर दिया है। बताया जा रहा है कि रामपुर डिपो से यह बसें साढ़े 8 बजे से निकलती है और वहां से एक बजे के आसपास वापसी होती है, लेकिन अब रामपुर डिपो से यह बसें सुबह आठ बजे से निकलेंगी और पटवाई, शाहबाद और आंवला होते हुए सुबह 11 बजे बदायूं पहुंचेंगी। इसके बाद बदायूं से दोपहर 12 बजे से चलने के बाद आंवला, शाहबाद, पटवाई और रुद्रपुर होते हुए रामपुर पहुंचेगी। रामपुर में वापसी पांच बजे तक होगी। एआरएम महेंद्र कुमार ने बताया कि रामगंगा पुल बंद होने के चलते समय और रूट निर्धारित किया गया है।