फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   baby feeding room open

विकास भवन में बेबी फीडिंग रूम का शुभारंभ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
baby feeding room open
रामपुर। विकास भवन में महिलाओं को अपने बच्चों को स्तनपान कराने के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध कराने के दृष्टिकोण से जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह और मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज ने बेबी फीडिंग रूम और शिशु गृह का फीता काटकर शुभारम्भ किया।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि विकास भवन परिसर में स्थित विभिन्न कार्यालयों में आने वाली महिलाओं को उनके बच्चों को स्तनपान कराने के लिए समुचित माहौल उपलब्ध कराने के दृष्टिकोण से बेबी फीडिंग रूम तैयार कराया गया है। विकास भवन में स्थित कार्यालयों में आने वाली महिलाएं अपने छोटे बच्चों के साथ आतीं हैं। ऐसे में उन्हें दूध पिलाने के लिए परिसर में कोई स्थान उपलब्ध नहीं था। फीडिंग रूम में सम्पूर्ण प्राइवेसी के साथ महिलाएं अपने बच्चों को स्तनपान करा सकेंगी। शिशु गृह के रूप में तैयार कराए गए कमरे का प्रयोजन है कि महिलाओं को धूप में बच्चों को लेकर न खड़े होना पड़े। वे अपने छोटे बच्चों को लेकर वहां आ सकतीं हैं तथा इस दौरान विभिन्न कार्यालयों में अपने कार्यों का सम्पादन करा सकेंगी। बच्चों के लिए बनाये गए शिशु गृह में झूला सहित अन्य खेल सामग्रियां रखीं गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed