फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   azam told, take sirious action on biff eater

बीफ खाने वालों पर हो सख्त कार्रवाई : आजम

Sat, 03 Oct 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sat, 03 Oct 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री आजम खां ने दादरी हिंसा मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने गोमांस (बीफ) के  कारोबार और इसे खाने वालों के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग रखी है। उन्होंने कहा कि गोमांस के 90 फीसदी कारोबार को हिंदू संगठनों के नेता और जैन समाज के लोग ही चला रहे हैं।
विज्ञापन



उन्होंने इस मुद्दे पर श्वेत-पत्र जारी करने की भी मांग की है। नगर विकास मंत्री ने शुक्रवार को दादरी मामले में एक बार फिर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। कहा कि पीएम देश में गुलाबी क्रांति लाना चाहते हैं, जोकि एक निंदनीय काम है। इसकी भर्त्सना की जाती है। दादरी प्रकरण को महज हादसा मानने वाले लोगों को शर्म आनी चाहिए।
विज्ञापन



कहा कि गोमांस और इसका कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कानून लाना चाहिए। पीएम इस मुद्दे पर लोकसभा का विशेष सत्र बुलाएं और गोमांस खाने वालों के साथ ही, इसका कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त सजा का प्रावधान कराएं। गोमांस के खिलाफ बनाया गया कानून पूरे देश में एक समान तरीके से लागू होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कटाक्ष किया कि गोमांस समेत अन्य पशुओं के मांस का 90 फीसदी कारोबार भाजपा, विश्व हिंदू परिषद, आरएसएस और शिवसेना से जुड़े लोग कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। आजम ने साफ कहा कि गुलाबी क्रांति के नाम पर पीएम ने देश को बर्बादी के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया है।



गोमांस के नाम पर बहुत राजनीति हो चुकी है और बहुत मुस्लिमों को मारा जा चुका है। यदि दादरी कांड पर भी प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया आ जाती तो उनके पुराने दाग धुल जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed