फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Azam said: Jungle Raj should end in Bihar, everyone should vote to save democracy

'बिहार में जंगलराज का अंत हो': लोकतंत्र बचाने के लिए सभी करें मतदान, आजम बोले- सीबीआई का नाजायज इस्तेमाल न हो

Wed, 05 Nov 2025 07:12 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 05 Nov 2025 07:12 PM IST
सार

सपा नेता आजम खां ने कहा कि बिहार से जंगलराज खत्म किया जाना चाहिए। कहा कि वहां जंगलराज है इसलिए वह चुनाव में प्रचार करने के लिए बिहार नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीबीआई और आईटी का नाजायज इस्तेमाल न हो।

विज्ञापन
Azam said: Jungle Raj should end in Bihar, everyone should vote to save democracy
आजम खां - फोटो : संवाद

विस्तार

सपा नेता आजम खां ने बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान से ठीक पहले कहा कि बिहार में जंगलराज खत्म किया जाना चाहिए। वहां जंगलराज है, इसलिए वह बिहार नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीबीआई और आईटी का नाजायज इस्तेमाल न हो और अदालतों को फैसले लेने की पूरी छूट हो।

विज्ञापन


बिहार चुनाव में पहला चरण संपन्न होने जा रहा है। इसके लिए बृहस्पतिवार को मतदान होना है। सपा ने आजम खां को स्टार प्रचारकों की सूची में रखा है। मतदान से एक दिन पहले उन्होंने कहा कि वह सुरक्षा कारणों से बिहार नहीं जा पा रहे हैं। बिहार में जंगलराज है।
विज्ञापन


वहां जज्बाती नारे खूब हावी हैं। यही वजह है कि वह बिहार नहीं जा रहे हैं। कहा कि जज्बाती नारों से लोगों को बहलाया जा रहा है। बिहार में जंगलराज खत्म होना चाहिए और हम जैसे लोगों को मौका मिलना चाहिए। कहा कि ऐसे नारे लोगों को तकसीम न किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजम ने कहा कि आप अपने और मुल्क के ऊपर तरस खाएं। आपको पहचाना होगा, इसके लिए किसी डिग्री की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि अदालतों में इंसाफ हो, पुलिस, सीबीआई व आईटी का गलत इस्तेमाल न हो। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि बिहार को बचाने के लिए लोग खुलकर वोटिंग करें।

Trending Videos

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमीक जामेई ने आजम से की मुलाकात
सपा नेता के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमीक जामेई ने सपा नेता मोहम्मद आजम खान से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच मौजूदा राजनीति और 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी की रणनीति पर चर्चा हुई। मंगलवार रात पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमीक जामेई सपा नेता से मिलने रामपुर पहुंचे।

लगभग दो घंटे तक चली इस मुलाक़ात में दोनों नेताओं ने 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा सरकार बनाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। अमीक जामेई अखिलेश यादव की कोर टीम के सदस्य हैं और आजम खां के खिलाफ हुए अन्याय के मुद्दे पर राष्ट्रीय मीडिया में लगातार मुखर रहे हैं।

उन्होंने सरकार पर लगातार हमलावर रुख अपनाया है और आज़म खान के समर्थन में आवाज उठाई है। जामेई ने आजम खां से मुलाकात कर लेखक प्रेम प्रकाश की लिखी पुस्तक हिस्ट्री दैट इंडिया इग्नोर्ड भी भेंट की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed