फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Azam khan Charges framed against SP leader in four cases related to Dungarpur and Yatimkhana case

आजम खां की बढ़ीं मुश्किलें: सपा नेता पर डूंगरपुर के तीन और यतीमखाना प्रकरण के एक मामले में आरोप तय, कोर्ट ने तलब किए गवाह

Fri, 08 Jul 2022 07:29 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 08 Jul 2022 07:29 PM IST
सार

सपा नेता आजम खां के खिलाफ डूंगरपुर बस्ती प्रकरण के तीन और यतीमखाना प्रकरण के एक मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट (सेशन ट्रायल) ने आरोप तय कर दिए हैं। अब इन मामलों में 20, 21, 22 और 25 जुलाई को गवाहों को तलब करते हुए सुनवाई के लिए तारीख तय की गई है।

विज्ञापन
Azam khan Charges framed against SP leader in four cases related to Dungarpur and Yatimkhana case
Azam Khan - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सपा नेता आजम खां की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। अब उनके खिलाफ दर्ज डूंगरपुर बस्ती प्रकरण के तीन और यतीमखाना प्रकरण के एक मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट (सेशन ट्रायल) ने आरोप तय कर दिए हैं। अब इन मामलों में 20, 21, 22 और 25 जुलाई को गवाहों को तलब करते हुए सुनवाई के लिए तारीख तय की गई है।

विज्ञापन


साल 2019 में डूंगरपुर बस्ती में रहने वाली रूबी, साजिया और शकील अहमद ने आजम खां के इशारे पर उनसे मारपीट, लूटपाट कर उनके मकानों को जेसीबी ध्वस्त कर देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें आजम खां, उनके मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू, सेवानिवृत्त सीओ आलेहसन, ठेकेदार बरकत अली, जिबरान समेत कई सपाई आरोपी हैं। इस मामले में गंज थाने में 12 मुकदमे दर्ज किए गए थे। जिसमें सभी मामलों में आजम खां की जमानत मंजूर हो चुकी है।

विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर साल 2019 में सपा नेता आजम खां, सेवानिवृत्त सीओ आले हसन, सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल और इस्लाम ठेकेदार समेत 20-25 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसमें आरोप था कि सपा नेता आजम खां के इशारे पर यतीमखाना बस्ती में रह रहे लोगों के साथ मारपीट, लूटपाट की गई। साथ ही उनके घरों को भी ध्वस्त कर दिया गया था। इस प्रकरण में 12 मुकदमे दर्ज किए गए थे। इन मामलों में भी आजम खां की जमानत मंजूर हो चुकी है।

शुक्रवार को एमपी-एमएलए कोर्ट (सेशन ट्रायल) में दोनों प्रकरण में दर्ज मामलों की सुनवाई हुई। इस दौरान सपा नेता आजम खां सहित सभी आरोपी कोर्ट में पेश हुए। सुनवाई में कोर्ट ने डूंगरपुर प्रकरण के तीनों और यतीमखाना प्रकरण के एक मामले में आरोप तय कर दिए हैं। साथ ही कोर्ट ने गवाहों को तलब कर लिया है। अब कोर्ट इन मामलों में 20, 21, 22 और 25 जुलाई को सुनवाई करेगी। कोर्ट कार्यवाही के दौरान अब्दुल्ला आजम भी मौजूद रहे।

एंबुलेंस से कोर्ट पहुंचा एक आरोपी
डूंगरपुर बस्ती प्रकरण में आरोपी जिबरान एंबुलेंस से कोर्ट परिसर में पहुंचा, लेकिन उसकी सेहत खराब होने के कारण वह एंबुलेंस में ही रहा। जहां पर पत्रावलियों पर उसके हस्ताक्षर हुए। इसके बाद वह चला गया।


यशवंत सिन्हा की जीत को लेकर पूछे गए सवाल पर आजम ने कसा तंज
आजम खां ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा की जीत को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि हम भी यह ख्वाब देख रहे हैं, लेकिन यह जरूरी नहीं कि हर ख्वाब सच ही हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed