फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Azam Khan Case: Charges framed against Azam family in three cases of capturing enemy property, hearing on 10

Azam Khan Case: शत्रु संपत्ति कब्जाने के तीन मामलों में आजम परिवार पर आरोप तय, रामपुर कोर्ट में दस को सुनवाई

Fri, 22 Mar 2024 09:59 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 22 Mar 2024 09:59 AM IST
सार

शत्रु संपत्ति पर कब्जा कर उसे जौहर यूनिवर्सिटी में शामिल करने के मामले में आजम खां समेत नौ लोगों पर आरोप तय कर दिए हैं। इसमें आजम परिवार के कई लोगों के नाम हैं। इस मामले में सुनवाई दस अप्रैल को होगी। 

विज्ञापन
Azam Khan Case: Charges framed against Azam family in three cases of capturing enemy property, hearing on 10
आजम खां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शत्रु संपत्ति और नदी की जमीन पर कब्जा कर उसे जौहर यूनिवर्सिटी में शामिल करने के मामले में सपा नेता आजम खां, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम, अदीब खां और पत्नी डॉ. तजीन फातिमा व चमरौआ के विधायक नसीर अहमद खां समेत नौ लोगों के खिलाफ कोर्ट में आरोप तय कर दिए गए। अब इस मामले में कोर्ट ने गवाहों को समन जारी करते हुए सुनवाई के लिए 10 अप्रैल की तारीख तय कर दी है।

विज्ञापन


सपा नेता आजम खां के खिलाफ वर्ष 2019 में कई मुकदमे दर्ज हुए थे। इनमें शत्रु संपत्ति व नदी की जमीन कब्जाने और लोक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का भी मामला है। यह मामला नायब तहसीलदार केजी मिश्रा ने अजीमनगर थाने में दर्ज कराया था। इसमें शत्रु संपत्ति को जौहर यूनिवर्सिटी में शामिल करने का आरोप है।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आजम खां समेत अन्य लोगों को नामजद किया था। पुलिस ने जांच पूरी कर कोर्ट में आजम खां के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिए थे। इस मामले की सुनवाई एमपीए-एमएल स्पेशल कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। बृहस्पतिवार को इस मामले की सुनवाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया कि सपा नेता आजम खां पर दर्ज तीन मामलों में कोर्ट ने आरोप तय कर दिए हैं, जिसमें आजम खां के साथ ही एक मामले में रिटायर्ड सीओ आले हसन, जौहर यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार रोशन अली कुरैशी जबकि अन्य मामले में आजम खां के साथ ही उनकी पत्नी डाॅ. तजीन विधायक, उनके बेटे अदीब आजम, अब्दुल्ला आजम के नाम शामिल हैं। 


इसके अलावा बहन निगहत अखलाक, विधायक नसीर अहमद, मुश्ताक अहमद सिद्दीकी, जकीउर्रहमान सिद्दीकी, फसी जैदी आरोपी हैं। कोर्ट ने गवाहों को तलब करते हुए सुनवाई के लिए 10 अप्रैल की तारीख तय की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed