{"_id":"62ad85b95173fd2d873d22c1","slug":"azam-khan-calls-actions-against-him-as-tyranny-speaks-against-govt","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: आजम खां ने अपने खिलाफ हुई कार्रवाइयों को बताया जुल्म, सरकार पर जमकर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: आजम खां ने अपने खिलाफ हुई कार्रवाइयों को बताया जुल्म, सरकार पर जमकर साधा निशाना
Sat, 18 Jun 2022 01:28 PM IST
प्राची प्रियम
संवाद न्यूज एजेंसी, टांडा(रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, टांडा(रामपुर)
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 18 Jun 2022 01:28 PM IST
सार
आजम खां ने कहा कि हम पर मुकदमा है कि जो सैकड़ों एकड़ जमीन आपके बच्चों के लिए दामन फैलाकर इदारा तामीर किया उसमें पौने चार बीघा जमीन कब्जा ली है।
विज्ञापन
Azam Khan
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां ने अपने खिलाफ हुई कार्रवाइयों को जुल्म बताया। कहा कि मुल्क के वजीर-ए-आजम और गृहमंत्री साहब मैं आपको बताना चाहता हूं कि मुझे इस बात का भी अफसोस है कि आपकी इंटेलीजेंस बहुत कमजोर है। आपके जितने खुफिया महकमे हैं, वो नाकाम हैं। आप कैसे बचाएंगे दुश्मन से मुल्क को। जब आप मेरा नाम माफिया नंबर एक पर लेते हैं। नंबर दो पर मुख्तार अंसारी और नंबर तीन पर अतीक अहमद का नाम लेते हैं। उस वक्त पूरी दुनिया की इंसानियत शर्मिंदा हो जाती होगी। उस वक्त हिंदुस्तान की सारी इंटेलीजेंस कम से कम मेरी निगाह में फेल हो जाती हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार रात टांडा में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए आजम खां ने जिगर मुरादाबादी के शेयर को याद करते हुए कहा कि गम की ऐसी कोई लंबी रात नहीं, जिसकी सुबह न हो। कहा कि मेरे और मेरे अपनों के साथ, मेरे शहर व जिले के साथ जो सलूक हुआ, वो मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि पूरी दुनिया में किसी सियासतदां के साथ किसी हुकूमत ने इतना घटिया सलूक नहीं किया होगा।
विज्ञापन
कोई हुकूमत इतनी नहीं गिरी होगी कि हम पर शराब की दुकान लूटने और गल्ले से 16 हजार रुपये चोरी करने का मुकदमा दायर कर दिया। हम पर मुकदमा है कि जो सैकड़ों एकड़ जमीन आपके बच्चों के लिए दामन फैलाकर इदारा तामीर किया उसमें पौने चार बीघा जमीन कब्जा ली है। मैंने उन किसानों से पैसा लेने को कहा तो किसानों ने कहा कि अगर हमने रजिस्ट्री आपके नाम की तो हमारा हश्र आपसे भी बुरा किया जाएगा।
विज्ञापन
पांच माह की बीमारी के बाद मेरी क्या हालत थी, आपने तस्वीरों में देखा था। उस हालत में ईडी ने घंटों बिठाकर मुझसे पूछताछ की। मैंने कहा कि आप जो मुझसे सवालात कर रहे हैं उन पर मुझे गुस्सा नहीं आ रहा बल्कि शर्म आ रही है कि मैं कहां पैदा हुआ हूं। कहा कि देश की आजादी के बाद हिंदू-सिख भाई पाकिस्तान नहीं जा सकते थे पर हम जा सकते थे लेकिन, नहीं गए। क्योंकि यहां पर हमारे पूर्वजों की यादें हैं लेकिन, हमें ये पता नहीं था कि हमारे साथ यहां यह सलूक होगा कि हमारे खिलाफ मुर्गे, बकरी, भैंस, किताब और फर्नीचर की चोरी नहीं डकैती के मुकदमे होंगे। ये मयार है उस हुकूमत का।
कहा कि मैं बताना चाहता हूं मुल्क के वजीरे ए आजम और गृहमंत्री को उन तक पहुंचेंगी मेरी आवाज, ये तकरीर सुनी जा रही होगी कि मुझे इस बात का अफसोस है कि आपकी इंटेलीजेंस यही सलाह देती है कि मैं माफिया हूं, तो फिर हिंदुस्तान का मुस्तकबिल बहुत खतरे में है। हमने हर चीज बर्दाश्त की है। हमारे नबी की शान में तौहीन भी बर्दाश्त की है।
बाबरी मस्जिद और राम जन्म भूमि का मूवमेंट चला, तो हम उसके कन्वीनर थे। लेकिन एक तकरीर और एक बयान भी रामचंद्र जी, सीता जी, कृष्ण जी की तौहीन में हो, तो हम अपनी सजा खुद तय करेंगे। हमें हमारा मजहब रोकता है। हमारा अल्लाह, हमारा कुरआन रोकता है। हमें हमारा नबी रोकता है। वरना, जुबान हमारे भी मुंह में है, कहना हमें भी बहुत कुछ आता है।
लेकिन हमारा ये ईमान है कि जो हमारे प्यारे नबी की तौहीन करेगा, तो वो तबाह और बर्बाद हो जाएगा। मिट जाएगा। उन्होंने कहा कि अपनी तबाही का इंतजाम मत करो जालिमों। तुम्हें हिदायत है कि हमारे नबी के खिलाफ जो अल्फाज कहे हैं, उसे दोबारा मत कहना। तुम उस गुनाह के हिस्सेदार मत बनना। जिसके इश्क मैं अल्लाह ने पूरी कायनात बनाई हो, वो उसकी तौहीन बर्दाश्त नहीं करेगा।
इन्हीं शब्दों का तो अंजाम है कि आज मुल्क जल रहा है। धुंआ, नफरत, इंसान से इंसान की दूरी, ये हिंदू, वो मुसलमान है, ये सिख है, ये इसाई है। ये पंडित है, ये ठाकुर है, ये सैय्यद है, ये पठान है, ये वाल्मीकि है। बांट दिया हम सबको बहुत से हिस्सो में। हमें कमजोर कर दिया सिर्फ किस लिए कि ताकत में हैं। ताकत तो हिटलर के पास भी थी, लेकिन दुनिया आज उस पर थूकती है और उसे जालिम मानती है।
जम्हूरियत को नुकसान पहुंचाने वाले इंसानों को तारीख याद तो रखेगी लेकिन सिर्फ जालिम के नाम से याद रखेगी। उन्होंने मोहब्बत का पैगाम देते हुए कहा कि आओ मोहब्बत से काम करें। उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि मुल्क बेरोजगारी, भुखमरी औ महंगाई की आग में जल रहा है। पहले अगर सिलिंडर पर पांच रुपये बढ़ते थे, तो नेता लोग चूड़ी लेकर वजीर-ए-आजम के घर पहुंचते थे।
कहां हैं आज वे चूड़ियां, कितनी महंगी हो गई गैस। लोगों ने चूल्हे हटा दिए। सूखी लकड़ियां बीननी शुरू कर दीं। कहां है रोजगार। आज लोगों का पेट खाली है। लोगों का तन नंगा है और जब ऐसा होगा, तो वो गलत रास्ता अख्तियार कर सकता है। प्रधानमंत्री की तरफ इशारा करते हुए कहा कि आपने तो ये कहा था कि हर साल दो करोड़ नौजवानों को नौकरी मिलेगी। तुमने जो ख्बाव दिखाए थे, वे कहां चले गए। लोगों से अपील करते हुए कहा कि हमें अपनी छोटी सी व्यवस्था को बचाकर रखना है।
हम पर सैकड़ों मुकदमे किए गए। कितना बड़ा अपमान है, उन लोगों का जिन्होंने हमें इतनी बार चुनकर भेजा है। हम तो बच्चों के मदरसे, यूनिवर्सिटी बनाने वाले लोग हैं। गरीब रिक्शों वालों के बच्चे सिर्फ 20 रुपये में पढ़ते हैं। मैं जिंदा हूं, तो कलम के साथ और मेरा जनाजा भी होगा। बीमार रहा तो भी कलम मेरे साथ रही, आपने तस्वीरों में देखा होगा। मेरा यही इल्म है कि आपके बच्चों को अच्छी तालीम दी जाए।