{"_id":"2d7c9c8f41c269812e62e3a76287a9f4","slug":"azam-khan-blamed-sangit-som-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"न गाय बिकेगी, न ही कटेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न गाय बिकेगी, न ही कटेगी
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sat, 24 Oct 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा है कि हम तो पहले भी गोहत्या के खिलाफ थे और आज भी हैं। इस मुद्दे को लोकसभा के चुनावों के दौरान आरएसएस और भाजपा ने उठाया था। नरेंद्र मोदी ने लोकसभा के चुनावों के पहले गुलाबी क्रांति की बात कही थी।
यह मुद्दा तो भाजपा की चुनावी घोषणा पत्र का हिस्सा भी था। नगर विकास मंत्री ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने दिए गए बयान पर निशाना साधते हुए कहा है कि गाय के बेचे जाने पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। गाय चाहे बूढ़ी हो या मरी हुई उसे नहीं बेचा जाना चाहिए। बाबर के शासनकाल में गोहत्या पर रोक थी।
बहादुरशाह जफर के शासनकाल में तो इसके लिए सजाए मौत का प्रावधान था। आजम खां ने कहा कि गाय बूढ़ी हो जाती है तो लोग उसे क्यों बेच देते हैं? उन्होंने कहा कि हमारा सुझाव तो यह भी है कि सरकार भी मृत जानवरों की नीलामी न करे। गाय को माता कहते हैं तो सम्मान भी माता का ही होना चाहिए।