{"_id":"a4f7a74d1e8418fd324e88c9c246472e","slug":"azam-khan-blamed-rss-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"राव और आरएसएस में हुई थी डील ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राव और आरएसएस में हुई थी डील
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Fri, 25 Dec 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने बाबरी विध्वंस को लेकर कांग्रेस और आरएसएस पर साधा निशाना। उन्होंने सेना पर भी आरोप लगाए। कहा कि जब बाबरी गिराई जा रहा थी, उस वक्त सेना भी कार्रवाई नहीं की थी। वहां आर्मी मौजूद थी। आर्मी ने कहा था कि सड़क पर टायर जल रहे थे, इसलिए वे आगे नहीं बढ़ सके।
अपने आवास पर शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान आजम खां ने कहा कि 1992 में तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव और आरएसएस के बीच डील हुई थी। बाबरी मस्जिद की शहादत के तीन दिन बाद तक चबूतरा बनता रहा। जब चबूतरा बन गया तब प्रदेश की भाजपा सरकार को बर्खास्त किया गया। ये एक इतिहास है।
सुप्रीम कोर्ट का आदेश था, हाई कोर्ट का स्टे था, एकता परिषद का रेज्यूरेशन था और मुख्यमंत्री का हलफनामा था। इसके बावजूद न सिर्फ बाबरी मस्जिद गिरी, बल्कि वहां चबूतरा भी बना, मंदिर भी बना। उन्होंने कहा कि जब हमने मान लिया है तो अब किसी को मानने से इंकार क्यों है। इस डील का खामियाजा आज तक कांग्रेस को यूपी में भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
आजम खां ने कहा कि अयोध्या का मामला सुप्रीम कोर्ट में है। जब तक फैसला नहीं आ जाता। दोनों पक्षों को संयम बरतना चाहिए। शिवसेना ने बाबरी मस्जिद को तोड़ने की शुरुआत की थी। अब ताजमहल को तोड़ने के लिए भी वो आगे बढ़े। मैं सहयोग करूंगा उसमें, साथ चलूंगा।
प्रदेश के मनोरंजन कर सलाहकार ओमपाल नेहरा के बयान पर आजम ने कहा कि उन्होंने न सिर्फ जुर्म किया है, बल्कि राजनीतिक पाप किया है। किसी व्यक्ति को मंत्री स्तर का दर्जा मिला हुआ है। उसके बाद वो न्यायालयों फैसलों का इस तरह उल्लंघन करे। ये बात बहुत ही निंदनीय है। पार्टी को इन बातों से नुकसान पहुंचता है।