{"_id":"a7cdc6d2d34095afa92dc0b335551575","slug":"azam-khan-blamed-pm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये बापू की विचारधारा की जीत है : आजम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये बापू की विचारधारा की जीत है : आजम
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Mon, 09 Nov 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की जीत बापू की विचारधारा की जीत है। ये अहिंसा की जीत है और नफरत फैलाने वालों की हार है। जीत का श्रेय किसी व्यक्ति को न जाकर बुद्धिजीवियों को जाता है, बिहार की जनता को जाता है।
आज के नतीजे कल के हिंदुस्तान का मुकद्दर तय करेंगे और इसके बाद अगली फतह हमारी होगी। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद आजम खां गांधी समाधि पर पहुंचे। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित किए। आज का दिन हिंदुस्तान की राजनीति का तारीखी दिन है, जो भविष्य के बदलाव का संकेत दे रहा है।
वो दिन भी बदलाव का था, जिस दिन नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने थे। सत्ता के नशे में चूर भाजपा ने बदलाव की जरूरत को नहीं समझा, नतीजा सामने है। बिहार के लोगों ने दिखा दिया है कि सब शांति के साथ रहना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा के चुनावों में भाजपा का प्रदर्शन 2010 के चुनावों से भी खराब है।
विज्ञापन
ये देश की राजनीति में आने वाले बदलाव का संकेत है।बिहार विधानसभा चुनावों के दौरान महागठबंधन से सपा के अलग होने के सवाल को आजम खां टाल गए। वो बोले कि मैं बहुत ही छोटा व्यक्ति हूं। पार्टी के महागठबंधन में शामिल होने और अलग होने पर टिप्पणी नहीं कर सकता हूं।
हां, महागठबंधन की जीत पर कुछ जरूर बोल सकता हूं। सभी धर्मनिरपेक्ष पार्टियों के एक हो जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये जरूरी नहीं है, लेकिन विचार में समानता जरूर होनी चाहिए। प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां ऐसी हैं कि अब नेपाल भी आंखें दिखाने लगा है।
नेपाल अब तक अपने कानून और संविधान को लेकर भारतीय राजनेताओं की राय पूछता था। अब नेपाल कह रहा है कि अगर हमारे देश में मानवाधिकार का हनन हुआ तो हम यूएनओ में हिंन्दुस्तान की शिकायत करेंगे। भाजपा की नीतियां ही ऐसी हैं। इससे पंजाब में अशांति पैदा हुई।