फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   azam khan blamed naredra modi

आजम खां ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना

Fri, 13 Nov 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Fri, 13 Nov 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
azam khan blamed naredra modi
नगर विकास मंत्री आजम खां ने असहिष्णुता के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से लंदन में दिए गए बयान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मोदी किस आधार पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम ले रहे हैं। उनकी हत्या सहिष्णुता की बात करने के कारण की गई थी।
विज्ञापन



एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान आजम खां ने कहा कि देश में बढ़ रही असहिष्णुता की भावना पर विदेशों में रहने वाले लोग भी प्रधानमंत्री का जवाब ईमानदारी से चाहते थे,। लेकिन प्रधानमंत्री ने पूरी ईमानदारी से जवाब नहीं दिया है। उन्होंने महात्मा बुद्ध और महात्मा गांधी का नाम लेकर अपना बचाव किया है।
विज्ञापन




प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां शुक्रवार को अपने आवास पर ही रहे। उन्होंने आवास पर पहुंचे लोगों से मुलाकात की और दीपावली की बधाई धी। गौरतलब है कि मंगलवार रात आजम खां रामपुर पहुंच थे। उनकी सपा मुखिया से नाराजगी की बात सामने आई थी। हालांकि आजम खां ने इससे इंकार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिए जाने के सवाल पर उन्होंने सीधे कोई जवाब नहीं दिया था। वैसे भी त्योहार पर आजम खां रामपुर में रहते हैं। इस दौरान आजम खां ने कोई राजनीतिक बात नहीं की। नगर विकास मंत्री आजम खां शनिवार को स्टेट बैंक चौराहे के पास रामपुर पुर्नगठन पेयजल योजना (जोन-9) के तहत निर्मित 22 लाख लीटर की क्षमता वाले पानी की टंकी का लोकार्पण करेंगे। इस टंकी के निर्माण पर 7.25 करोड़ रुपये खर्च आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed