फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Azam khan and Abdullah appearance took place through video conferencing today

आजम-अब्दुल्ला की बढ़ी मुश्किलें: कोर्ट में ट्रायल शुरू, यूनिवर्सिटी में सफाई मशीन बरामद मामले में हुई पेशी

Thu, 02 Nov 2023 08:47 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 02 Nov 2023 08:47 PM IST
सार

रामपुर में गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सपा नेता आजम खान और अब्दुल्ला खान की पेशी हुई। जौहर यूनिवर्सिटी में नगर पालिका की सफाई मशीन मिलने के मामले में एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में ट्रायल शुरू हो गया है। अब 15 नवंबर को अगली सुनवाई होगी। 

विज्ञापन
Azam khan and Abdullah appearance took place through video conferencing today
आजम खां (फाइल फोटो ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौहर यूनिवर्सिटी में नगर पालिका की सफाई मशीन बरामद होने के मामले में सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खां की बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट में पेशी हुई। कोर्ट ने इस मामले का ट्रायल शुरू कर दिया है। साथ ही मामले की अगली सुनवाई के लिए 15 नवंबर की तारीख तय कर दी।
विज्ञापन

बीते साल सितंबर में सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दोस्तों अनवार और सालिम की निशानदेही पर जौहर यूनिवर्सिटी से पालिका की सफाई मशीन बरामद हुई थी। यह मशीन पुलिस ने यूनिवर्सिटी में गड्ढा खोदकर बरामद की थी। इस मामले में सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम भी आरोपी हैं। एक ओर जहां इस मामले में उनकी जमानत अर्जी एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में विचाराधीन है तो वहीं दूसरी ओर एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में ट्रायल शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट ने आजम और अब्दुल्ला को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए थे, लेकिन पर्याप्त सुरक्षा बल न होने की वजह से उनकी सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई। आजम की सीतापुर जेल से और अब्दुल्ला की हरदोई जेल से पेशी हुई। वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया कि इस मामले में ट्रायल शुरू हो चुका है। अब अगली सुनवाई 15 नवंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed